कैमूर में श्रमदान से बनी पुलिया पार करते समय छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना कुदरा थाना क्षेत्र के कुदरा बाजार से रामपुर गांव जाने वाले रास्ते पर हुई। मृतक की पहचान रामपुर गांव के विनोद साह का बेटा विवेक कुमार(17) के रूप में हुई है। उसके साथी राम एकबाल का बेटा गोलू को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। विवेक कुमार और गोलू कुदरा बाजार से पढ़ाई करके घर लौट रहे थे। नदी पर बनी पुलिया पार करते समय दोनों अचानक गहरे पानी में गिर गए और डूबने लगे। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। समाज सेवी गजेंद्र गुप्ता ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने नदी में कूदकर खोजबीन शुरू की। काफी कोशिशों के बाद विवेक का शव मिला। घायल का अस्पताल में इलाज जारी मेंउड़ा पैक्स अध्यक्ष छठू पासवान ने बताया कि ग्रामीणों ने जिस छात्र गोलू को बचाया था, उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है। पढ़ाई से लौट रहे छात्र की मौत से रामपुर गांव में गम का माहौल है। परिजनों का बुरा हाल है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। कैमूर में श्रमदान से बनी पुलिया पार करते समय छात्र की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना कुदरा थाना क्षेत्र के कुदरा बाजार से रामपुर गांव जाने वाले रास्ते पर हुई। मृतक की पहचान रामपुर गांव के विनोद साह का बेटा विवेक कुमार(17) के रूप में हुई है। उसके साथी राम एकबाल का बेटा गोलू को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। विवेक कुमार और गोलू कुदरा बाजार से पढ़ाई करके घर लौट रहे थे। नदी पर बनी पुलिया पार करते समय दोनों अचानक गहरे पानी में गिर गए और डूबने लगे। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। समाज सेवी गजेंद्र गुप्ता ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने नदी में कूदकर खोजबीन शुरू की। काफी कोशिशों के बाद विवेक का शव मिला। घायल का अस्पताल में इलाज जारी मेंउड़ा पैक्स अध्यक्ष छठू पासवान ने बताया कि ग्रामीणों ने जिस छात्र गोलू को बचाया था, उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसका इलाज चल रहा है। पढ़ाई से लौट रहे छात्र की मौत से रामपुर गांव में गम का माहौल है। परिजनों का बुरा हाल है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।

