‘कुछ लिख नहीं पा रहा हूं’, अमिताभ बच्चन ने बिगड़ी सेहत पर किया पोस्ट, फैंस हुए चिंतित

‘कुछ लिख नहीं पा रहा हूं’, अमिताभ बच्चन ने बिगड़ी सेहत पर किया पोस्ट, फैंस हुए चिंतित

Amitabh Bachchan On Deteriorating Health: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी बातें साझा करते हैं। हालांकि, बुधवार को उनकी एक पोस्ट ने फैंस को चिंता में डाल दिया। अमिताभ बच्चन ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि उन्हें कुछ दिनों के लिए आराम करने और खुद को संवारने का समय देने की सलाह दी गई है। इसके बाद उनके चाहने वाले उनकी सेहत को लेकर सवाल पूछने लगे।

बॉलीवुड को लगी नजर!

दरअसल, रविवार रात अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना सामने आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर करीब सात राउंड फायरिंग की गई, हालांकि अभिनेता इस हमले में बाल-बाल बच गए। जांच के दौरान सामने आया कि कथित तौर पर फायरिंग करने वाले शूटर करीब एक महीने पहले मुंबई पहुंचे थे और वे कुछ बड़े बॉलीवुड सितारों के घरों की रेकी कर रहे थे।

Amitabh Bachchan On Deteriorating Health
अमिताभ बच्चन का पोस्ट

बताया गया कि इन लोगों ने मुंबई घूमने के लिए एक ऑटोरिक्शा का इस्तेमाल किया था। इसी दौरान वे कई फिल्मी सितारों के घरों के आसपास भी पहुंचे थे। इनमें अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे बड़े नाम शामिल बताए गए हैं। टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद अब अमिताभ बच्चन की पोस्ट सामने आने से इसे लेकर भी फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है।

अमिताभ बच्चन ने पोस्ट में क्या लिखा?

अमिताभ बच्चन ने बुधवार को एक्स पर लिखा, ‘क्षमा प्रार्थी हूं, कुछ दिनों के लिए आराम और संवरने का समय निकालने को कहा गया है। सो कुछ लिख नहीं पा रहा हूं।’ अमिताभ की इस पोस्ट में उन्होंने अपनी स्थिति को लेकर विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने यह भी स्पष्ट नहीं किया कि उन्हें आराम करने की सलाह किस वजह से दी गई है।

अमिताभ बच्चन के पोस्ट से चिंतित हुए फैंस

अमिताभ बच्चन के इस पोस्ट को पढ़ने के बाद उनके फैंस चिंता में पड़ गए हैं। सोशल मीडिया पर कई प्रशंसक उनसे उनकी तबीयत के बारे में पूछ रहे हैं और यह जानना चाह रहे हैं कि वह ठीक हैं या नहीं। हालांकि, अभिनेता ने अपनी पोस्ट में किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का जिक्र नहीं किया है। ऐसे में फिलहाल उनके आराम करने की सलाह को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्म

वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन को पिछली बार तमिल फिल्म ‘Vettaiyan’ में देखा गया था। इसके अलावा वह डॉक्यूमेंट्री ‘द रियल सुपरस्टार’ में भी नजर आए। साल 2025 में उन्होंने फिल्म ‘120 बहादुर’ के लिए वॉइसओवर दिया था। अब अमिताभ बच्चन ‘कल्कि 2898 एडी: पार्ट 2’ में नजर आएंगे, जिसमें वह अश्वत्थामा के किरदार को आगे बढ़ाते दिखाई देंगे।

फिल्म के पहले पार्ट में भी अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था और उनके प्रदर्शन को दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया गया था। फिल्म में प्रभास और दीपिका पादुकोण मुख्य भूमिकाओं में थे। हालांकि, दूसरे पार्ट में दीपिका पादुकोण के बाहर होने की खबर सामने आ चुकी है। फिल्म में प्रभास और कमल हासन की मौजूदगी तय बताई जा रही है, जबकि फीमेल लीड को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं है।

फिलहाल अमिताभ बच्चन की पोस्ट के बाद उनके फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने और वापस सोशल मीडिया पर सक्रिय होने की उम्मीद कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *