किशनगंज के बहादुरगंज थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 2.5 ग्राम MDMA बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगंज थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर NDPS टीम ने अभियान चलाया। इसी दौरान गुंजनमारी चौक से एलआरपी चौक की तरफ जा रही एक बाइक को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर बाइक चालक ने रफ्तार तेज कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने खदेड़कर दोनों को पकड़ लिया। दोनों तस्करों की मेडिकल जांच गिरफ्तार दोनों तस्करों की पहचान मोहम्मद मुन्ना (उम्र 34 वर्ष), पिता समसुल और मोहम्मद मेराज आलम (उम्र 27 वर्ष), पिता अय्यूब के रूप में हुई है। दोनों बहादुरगंज थाना क्षेत्र के भाटाबाड़ी गांव के निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से 2.5 ग्राम MDMA, 2 मोबाइल फोन और 1 बाइक जब्त की गई। बुधवार दोपहर को दोनों तस्करों की मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच जारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि क्षेत्र में नशा तस्करों की अब खैर नहीं है। नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और आगे भी अभियान तेज किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई नशा तस्करी में शामिल है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। किशनगंज के बहादुरगंज थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 2.5 ग्राम MDMA बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरगंज थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर NDPS टीम ने अभियान चलाया। इसी दौरान गुंजनमारी चौक से एलआरपी चौक की तरफ जा रही एक बाइक को रोकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर बाइक चालक ने रफ्तार तेज कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने खदेड़कर दोनों को पकड़ लिया। दोनों तस्करों की मेडिकल जांच गिरफ्तार दोनों तस्करों की पहचान मोहम्मद मुन्ना (उम्र 34 वर्ष), पिता समसुल और मोहम्मद मेराज आलम (उम्र 27 वर्ष), पिता अय्यूब के रूप में हुई है। दोनों बहादुरगंज थाना क्षेत्र के भाटाबाड़ी गांव के निवासी हैं। तलाशी के दौरान उनके पास से 2.5 ग्राम MDMA, 2 मोबाइल फोन और 1 बाइक जब्त की गई। बुधवार दोपहर को दोनों तस्करों की मेडिकल जांच कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष बोले- मामले की जांच जारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि क्षेत्र में नशा तस्करों की अब खैर नहीं है। नशा कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और आगे भी अभियान तेज किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई नशा तस्करी में शामिल है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

