किशनगंज में 97 वाहनों की जांच:32 से 4.43 लाख जुर्माना वसूला; 6 वाहन जब्त, ओवरलोडिंग और बिना कागजात पर कार्रवाई

किशनगंज में 97 वाहनों की जांच:32 से 4.43 लाख जुर्माना वसूला; 6 वाहन जब्त, ओवरलोडिंग और बिना कागजात पर कार्रवाई

किशनगंज के जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के पालन को लेकर जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिला परिवहन विभाग की ओर से चलाए गए तीन दिवसीय अभियान में ट्रक और जुगाड़ वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई। अभियान के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर कुल 97 वाहनों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 वाहनों से कुल 4,43,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, गंभीर रूप से नियमों का उल्लंघन करने वाले छह वाहनों को जब्त किया गया। ओवरलोडिंग और बिना कागजात वाले वाहनों पर कार्रवाई प्रशासन के अनुसार, जांच के दौरान ओवरलोडिंग, बिना वैध कागजात, बिना फिटनेस, बिना परमिट और ओवर स्पीड समेत सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रकों पर कार्रवाई की गई। जुगाड़ वाहनों पर भी सख्ती अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित जुगाड़ वाहनों की भी जांच की गई। प्रशासन के अनुसार, ऐसे वाहनों से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इसी को देखते हुए डीएम ने जुगाड़ वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नियमों का पालन करने की अपील जिला प्रशासन ने वाहन मालिकों और चालकों से परिवहन नियमों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने कहा कि वाहन वैध कागजात के साथ ही चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन न करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार जांच अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। किशनगंज के जिला पदाधिकारी नवीन कुमार के निर्देश पर सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों के पालन को लेकर जिले में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। जिला परिवहन विभाग की ओर से चलाए गए तीन दिवसीय अभियान में ट्रक और जुगाड़ वाहनों की विशेष रूप से जांच की गई। अभियान के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जिले में अलग-अलग स्थानों पर कुल 97 वाहनों की जांच की। नियमों का उल्लंघन करने वाले 32 वाहनों से कुल 4,43,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, गंभीर रूप से नियमों का उल्लंघन करने वाले छह वाहनों को जब्त किया गया। ओवरलोडिंग और बिना कागजात वाले वाहनों पर कार्रवाई प्रशासन के अनुसार, जांच के दौरान ओवरलोडिंग, बिना वैध कागजात, बिना फिटनेस, बिना परमिट और ओवर स्पीड समेत सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रकों पर कार्रवाई की गई। जुगाड़ वाहनों पर भी सख्ती अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित जुगाड़ वाहनों की भी जांच की गई। प्रशासन के अनुसार, ऐसे वाहनों से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। इसी को देखते हुए डीएम ने जुगाड़ वाहनों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। नियमों का पालन करने की अपील जिला प्रशासन ने वाहन मालिकों और चालकों से परिवहन नियमों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने कहा कि वाहन वैध कागजात के साथ ही चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन न करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार जांच अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *