अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा दी गई है। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। 15 मई से नए दाम लागू हो गए हैं। बिहार में अब पेट्रोल की कीमत पटना में 108.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। गुरुवार तक पटना में पेट्रोल की कीमत 105.37 रुपए प्रति लीटर थी। वहीं डीजल के दाम भी बढ़े हैं अब पटना में डीजल की कीमत 94.65 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि कल तक डीजल की कीमत 91.65 रुपए प्रति लीटर थी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ प्रमुख शहरों में CNG भी ₹2 प्रति किलो तक महंगी हो गई हैं। किशनगंज में 4 पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। इससे लोग बंगाल जाकर गाड़ियों में तेल भरवा रहे हैं। इधर, गयाजी में पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ देखी गई। यहां पेट्रोल-डीजल लेने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस तैनात की गई थी। गयाजी के इमामगंज में पंप पर भीड़ गयाजी के इमामगंज नगर पंचायत स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। शुक्रवार की सुबह से टू और फोर व्हीलर की लंबी लग गई। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। मौके पर पुलिस को बुलानी पड़ी थी। वहीं नालंदा में में बढ़ी हुई कीमत पर ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने कहा, दाम बढ़ने की आशंका तो थी, लेकिन 3 रुपए के इजाफे के बारे में नहीं सोचा था, इससे बहुत परेशानी बढ़ेगी। किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड में 4 पेट्रोल पंप बंद किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड में 8 पेट्रोल पंप है। इसमें 4 पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए हैं। यहां के लोग बंगाल में पेट्रोल भरवाने जा रहे हैं। जिले में पेट्रोल 110.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जिसमें 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। डीजल की कीमत 96.34 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जिसमें 3.25 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। और बढ़ सकती है कीमत पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं। अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं… डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की जेब और किचन पर पड़ता है। इसे ऐसे समझिए: PM मोदी ने ईंधन का इस्तेमाल कम करने की कही थी बात पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए पेट्रोलियम उत्पादों के सावधानीपूर्वक उपयोग का सुझाव दिया था। पीएम ने कहा था कि आज समय की मांग है कि पेट्रोल, गैस और डीजल का उपयोग बहुत संयम से किया जाए। हमें आयातित पेट्रो उत्पादों का उपयोग केवल जरूरत के अनुसार ही करना चाहिए। इससे न केवल विदेशी मुद्रा बचेगी, बल्कि युद्ध के प्रतिकूल प्रभाव भी कम होंगे। प्रधानमंत्री के बाद मुख्यमंत्री ने भी लोगों से अपील की थी अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा दी गई है। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। 15 मई से नए दाम लागू हो गए हैं। बिहार में अब पेट्रोल की कीमत पटना में 108.67 रुपए प्रति लीटर हो गई है। गुरुवार तक पटना में पेट्रोल की कीमत 105.37 रुपए प्रति लीटर थी। वहीं डीजल के दाम भी बढ़े हैं अब पटना में डीजल की कीमत 94.65 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि कल तक डीजल की कीमत 91.65 रुपए प्रति लीटर थी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ प्रमुख शहरों में CNG भी ₹2 प्रति किलो तक महंगी हो गई हैं। किशनगंज में 4 पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। इससे लोग बंगाल जाकर गाड़ियों में तेल भरवा रहे हैं। इधर, गयाजी में पेट्रोल पंप पर भारी भीड़ देखी गई। यहां पेट्रोल-डीजल लेने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस तैनात की गई थी। गयाजी के इमामगंज में पंप पर भीड़ गयाजी के इमामगंज नगर पंचायत स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी। शुक्रवार की सुबह से टू और फोर व्हीलर की लंबी लग गई। इससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। मौके पर पुलिस को बुलानी पड़ी थी। वहीं नालंदा में में बढ़ी हुई कीमत पर ट्रांसपोर्ट कारोबारी ने कहा, दाम बढ़ने की आशंका तो थी, लेकिन 3 रुपए के इजाफे के बारे में नहीं सोचा था, इससे बहुत परेशानी बढ़ेगी। किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड में 4 पेट्रोल पंप बंद किशनगंज के ठाकुरगंज प्रखंड में 8 पेट्रोल पंप है। इसमें 4 पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए हैं। यहां के लोग बंगाल में पेट्रोल भरवाने जा रहे हैं। जिले में पेट्रोल 110.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है, जिसमें 3 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। डीजल की कीमत 96.34 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जिसमें 3.25 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। और बढ़ सकती है कीमत पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव है। ईरान और अमेरिका की जंग शुरू होने से पहले क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर थे जो अब बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गए हैं। क्रूड की कीमतें बढ़ने से तेल कंपनियां दबाव में थीं। इसलिए कंपनियों ने घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया है। अगर कच्चे तेल की कीमतों में लंबे समय तक तेजी बनी रहती है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें और भी बढ़ाई जा सकती हैं। अन्य चीजों के दाम भी बढ़ सकते हैं… डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर आम आदमी की जेब और किचन पर पड़ता है। इसे ऐसे समझिए: PM मोदी ने ईंधन का इस्तेमाल कम करने की कही थी बात पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना में एक कार्यक्रम के दौरान पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए पेट्रोलियम उत्पादों के सावधानीपूर्वक उपयोग का सुझाव दिया था। पीएम ने कहा था कि आज समय की मांग है कि पेट्रोल, गैस और डीजल का उपयोग बहुत संयम से किया जाए। हमें आयातित पेट्रो उत्पादों का उपयोग केवल जरूरत के अनुसार ही करना चाहिए। इससे न केवल विदेशी मुद्रा बचेगी, बल्कि युद्ध के प्रतिकूल प्रभाव भी कम होंगे। प्रधानमंत्री के बाद मुख्यमंत्री ने भी लोगों से अपील की थी


