किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद चौक गुआबाड़ी पुल के पास NH327E पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार, बहादुरगंज से अररिया की ओर जा रहे एक ट्रक को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक अंदर फंस गया। प्रारंभिक जांच में ओवरटेक को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर बहादुरगंज थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे ट्रक चालक को बाहर निकाला। इसके बाद क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया गया। घायल चालक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश निवासी राजू शर्मा (पिता रमेश शर्मा) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। बहादुरगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। किशनगंज के बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आजाद चौक गुआबाड़ी पुल के पास NH327E पर दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ट्रक का चालक केबिन में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार, बहादुरगंज से अररिया की ओर जा रहे एक ट्रक को पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे वाले ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसका चालक अंदर फंस गया। प्रारंभिक जांच में ओवरटेक को दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों की सूचना पर बहादुरगंज थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे ट्रक चालक को बाहर निकाला। इसके बाद क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया गया। घायल चालक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश निवासी राजू शर्मा (पिता रमेश शर्मा) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। बहादुरगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।


