किशनगंज में लड़की से बदसलूकी:52 सेकेंड का VIDEO वायरल, लड़के पूछते रहे- मुस्लिम हो? हिंदू लड़के के साथ क्या कर रही हो

किशनगंज में लड़की से बदसलूकी:52 सेकेंड का VIDEO वायरल, लड़के पूछते रहे- मुस्लिम हो? हिंदू लड़के के साथ क्या कर रही हो

बिहार के जमुई और समस्तीपुर के बाद अब किशनगंज जिले से भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड स्थित तुलसिया रेलवे स्टेशन का है। हालांकि, वीडियो की सच्चाई और इसके स्थान की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। 52 सेकंड के वीडियो में लड़की को घेरकर सवाल करते दिखे युवक सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे इस वीडियो को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। कुछ लोग इसे तुलसिया रेलवे स्टेशन का बताकर पोस्ट कर रहे हैं, जबकि कुछ अन्य लोग इसके बारे में अलग-अलग दावे कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है। 52 सेकंड के वायरल वीडियो में कुछ लड़के एक लड़की को चारों तरफ से घेरे हुए नजर आ रहे हैं। वे लड़की से पूछ रहे हैं, ‘तुम मुस्लिम हो? हिंदू लड़के के साथ क्या कर रही हो?’ वीडियो में दो युवक लड़की के दोनों हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। लड़की भागने की कोशिश करती है, लेकिन भाग नहीं पाती। बाइक पर बैठे युवक से भी पूछताछ वीडियो में बाइक पर बैठे एक युवक को कथित तौर पर लड़की का प्रेमी बताया जा रहा है। वीडियो में लड़के को हिंदू और लड़की को मुस्लिम बताया जा रहा है। स्टेशन पर मौजूद युवक बाइक पर बैठे लड़के से पूछते हैं, ‘तुम हिंदू हो ना, तो मुस्लिम लड़की के साथ क्या कर रहे हो?’ एक युवक यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि वे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। ‘तुम प्यार करते हो?’ सवाल पर युवक ने किया इनकार वीडियो में मौजूद युवक बाइक पर बैठे लड़के से पूछते हैं, ‘तुम प्यार करते हो?’ इस पर वह इनकार करता है। वह हाथ के इशारे से बताता है कि दोनों के बीच प्यार नहीं है। वीडियो में कुछ युवक यह भी पूछते सुनाई दे रहे हैं कि एक हिंदू लड़का मुस्लिम लड़की का दोस्त कैसे हो सकता है। वीडियो की जगह और घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो वास्तव में तुलसिया रेलवे स्टेशन का ही है या नहीं। वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बिहार के जमुई और समस्तीपुर के बाद अब किशनगंज जिले से भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड स्थित तुलसिया रेलवे स्टेशन का है। हालांकि, वीडियो की सच्चाई और इसके स्थान की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। 52 सेकंड के वीडियो में लड़की को घेरकर सवाल करते दिखे युवक सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे इस वीडियो को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। कुछ लोग इसे तुलसिया रेलवे स्टेशन का बताकर पोस्ट कर रहे हैं, जबकि कुछ अन्य लोग इसके बारे में अलग-अलग दावे कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों के बीच भी इसकी चर्चा शुरू हो गई है। 52 सेकंड के वायरल वीडियो में कुछ लड़के एक लड़की को चारों तरफ से घेरे हुए नजर आ रहे हैं। वे लड़की से पूछ रहे हैं, ‘तुम मुस्लिम हो? हिंदू लड़के के साथ क्या कर रही हो?’ वीडियो में दो युवक लड़की के दोनों हाथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। लड़की भागने की कोशिश करती है, लेकिन भाग नहीं पाती। बाइक पर बैठे युवक से भी पूछताछ वीडियो में बाइक पर बैठे एक युवक को कथित तौर पर लड़की का प्रेमी बताया जा रहा है। वीडियो में लड़के को हिंदू और लड़की को मुस्लिम बताया जा रहा है। स्टेशन पर मौजूद युवक बाइक पर बैठे लड़के से पूछते हैं, ‘तुम हिंदू हो ना, तो मुस्लिम लड़की के साथ क्या कर रहे हो?’ एक युवक यह भी कहता सुनाई दे रहा है कि वे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। ‘तुम प्यार करते हो?’ सवाल पर युवक ने किया इनकार वीडियो में मौजूद युवक बाइक पर बैठे लड़के से पूछते हैं, ‘तुम प्यार करते हो?’ इस पर वह इनकार करता है। वह हाथ के इशारे से बताता है कि दोनों के बीच प्यार नहीं है। वीडियो में कुछ युवक यह भी पूछते सुनाई दे रहे हैं कि एक हिंदू लड़का मुस्लिम लड़की का दोस्त कैसे हो सकता है। वीडियो की जगह और घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो वास्तव में तुलसिया रेलवे स्टेशन का ही है या नहीं। वीडियो कब और किस परिस्थिति में बनाया गया, इसकी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *