किशनगंज में मंत्री के बयान पर बवाल:VHP-बजरंग दल-श्रीराम सेना ने किया प्रदर्शन, गांधी चौक पर पुतला फूंका, माफी की मांग

किशनगंज में मंत्री के बयान पर बवाल:VHP-बजरंग दल-श्रीराम सेना ने किया प्रदर्शन, गांधी चौक पर पुतला फूंका, माफी की मांग

बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री सह किशनगंज जिले के प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के एक बयान को लेकर जिले में सियासी माहौल गरमा गया है। स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए उनके बयान के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल और श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया और गांधी चौक पर मंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मंत्री ने सरस्वती पूजा से जुड़े युवाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। कार्यकर्ताओं ने मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की और चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ‘स्वतंत्रता दिवस जैसे मंच से ऐसी टिप्पणी निंदनीय’ श्रीराम सेना के चंद्रशेखर राम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे गरिमामय मंच से युवाओं के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा एक सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन है और इससे जुड़े युवाओं को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है। उन्होंने मंत्री से अपने बयान पर माफी मांगने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर संगठन की ओर से विरोध जारी रहेगा। बजरंग दल ने बताया युवाओं का अपमान बजरंग दल के जिला संयोजक सुनील तिवारी ने मंत्री के बयान को सनातन धर्म और उससे जुड़े युवाओं का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी समाज में गलत संदेश देती है और इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने भी की बयान की आलोचना वहीं, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू ने भी मंत्री के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म या धार्मिक आयोजन को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने मंत्री से अपने बयान पर सफाई देने की मांग की। मंत्री ने चंदा वसूली और शराब को लेकर उठाए थे सवाल दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में संबोधन के दौरान प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने सरस्वती पूजा के दौरान कुछ युवाओं द्वारा सड़कों पर बांस-बल्ला लगाकर चंदा वसूली करने और बाद में उसी पैसे से शराब पीकर डीजे पर नाचने जैसी गतिविधियों पर सवाल उठाए थे। मंत्री ने कहा था कि उन्होंने खुद इस तरह की घटनाएं देखी हैं। मंत्री के इसी बयान के बाद जिले में विभिन्न संगठनों और युवाओं के बीच नाराजगी सामने आ रही है। अब विवाद राजनीतिक रंग भी लेने लगा है और अलग-अलग संगठनों की ओर से विरोध दर्ज कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है विवाद मंत्री के बयान को लेकर शुरू हुआ विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है, जबकि मंत्री की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है। बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री सह किशनगंज जिले के प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल के एक बयान को लेकर जिले में सियासी माहौल गरमा गया है। स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए उनके बयान के विरोध में विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल और श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया और गांधी चौक पर मंत्री का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मंत्री ने सरस्वती पूजा से जुड़े युवाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। कार्यकर्ताओं ने मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की और चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ‘स्वतंत्रता दिवस जैसे मंच से ऐसी टिप्पणी निंदनीय’ श्रीराम सेना के चंद्रशेखर राम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस जैसे गरिमामय मंच से युवाओं के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरस्वती पूजा एक सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन है और इससे जुड़े युवाओं को कटघरे में खड़ा करना उचित नहीं है। उन्होंने मंत्री से अपने बयान पर माफी मांगने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर संगठन की ओर से विरोध जारी रहेगा। बजरंग दल ने बताया युवाओं का अपमान बजरंग दल के जिला संयोजक सुनील तिवारी ने मंत्री के बयान को सनातन धर्म और उससे जुड़े युवाओं का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी समाज में गलत संदेश देती है और इसकी कड़ी निंदा होनी चाहिए। कांग्रेस नेता ने भी की बयान की आलोचना वहीं, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इमाम अली चिंटू ने भी मंत्री के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म या धार्मिक आयोजन को लेकर इस तरह की टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने मंत्री से अपने बयान पर सफाई देने की मांग की। मंत्री ने चंदा वसूली और शराब को लेकर उठाए थे सवाल दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में संबोधन के दौरान प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने सरस्वती पूजा के दौरान कुछ युवाओं द्वारा सड़कों पर बांस-बल्ला लगाकर चंदा वसूली करने और बाद में उसी पैसे से शराब पीकर डीजे पर नाचने जैसी गतिविधियों पर सवाल उठाए थे। मंत्री ने कहा था कि उन्होंने खुद इस तरह की घटनाएं देखी हैं। मंत्री के इसी बयान के बाद जिले में विभिन्न संगठनों और युवाओं के बीच नाराजगी सामने आ रही है। अब विवाद राजनीतिक रंग भी लेने लगा है और अलग-अलग संगठनों की ओर से विरोध दर्ज कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में और बढ़ सकता है विवाद मंत्री के बयान को लेकर शुरू हुआ विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है, जबकि मंत्री की ओर से अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मुद्दा और तूल पकड़ सकता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *