किशनगंज में बेकाबू डम्पर ने सड़क किनारे की दुकानें रौंदी:कई दुकानें क्षतिग्रस्त, लाखों का नुकसान, ड्राईवर मौके से भागा

किशनगंज में बेकाबू डम्पर ने सड़क किनारे की दुकानें रौंदी:कई दुकानें क्षतिग्रस्त, लाखों का नुकसान, ड्राईवर मौके से भागा

किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। NH-327E पर चरघरिया और काशीबारी के बीच तेज रफ्तार गिट्टी लदा डम्पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में सड़क किनारे बनीं कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डम्पर तेज गति से आ रहा था। चरघरिया-काशीबारी के पास अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और डम्पर सड़क किनारे दुकानों पर पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो से तीन दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि दुकानों में रखा सामान भी बिखर गया। दुकानदारों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना के समय दुकानें बंद थीं या दुकानदार किसी काम से बाहर गए हुए थे, जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही अगर दुकानें खुली होतीं तो कई लोगों की जान जा सकती थी। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डम्पर को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से NH-327E पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। NH-327E पर चरघरिया और काशीबारी के बीच तेज रफ्तार गिट्टी लदा डम्पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में सड़क किनारे बनीं कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डम्पर तेज गति से आ रहा था। चरघरिया-काशीबारी के पास अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और डम्पर सड़क किनारे दुकानों पर पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो से तीन दुकानें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि दुकानों में रखा सामान भी बिखर गया। दुकानदारों को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना के समय दुकानें बंद थीं या दुकानदार किसी काम से बाहर गए हुए थे, जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही अगर दुकानें खुली होतीं तो कई लोगों की जान जा सकती थी। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डम्पर को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से NH-327E पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *