किशनगंज में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर से युवक की मौत:धान लोड करने के दौरान हादसा, पीछे बैठा युवक सुरक्षित

किशनगंज में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर से युवक की मौत:धान लोड करने के दौरान हादसा, पीछे बैठा युवक सुरक्षित

किशनगंज में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना दिघलबैंक प्रखंड में जागीर पदमपुर पंचायत अंतर्गत नयाबारी-पदमपुर गांव के पास हुई। मृतक की पहचान तालबारी गांव निवासी मुन्ना आलम (24) के रूप में हुई है। घटना बीते देर रात की है, जहां सड़क किनारे एक ट्रैक्टर पर धान लोड किया जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक चला रहे मुन्ना आलम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक बाल-बाल बच गया, उसे किसी प्रकार की कोई गंभीर चोट नहीं आई। शव देखने के लिए लोगों की जुटी भीड़ इधर हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार सुबह से ही मृतक का शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। शनिवार को ही शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क हादसों की बड़ी वजह लापरवाही और बिना हेलमेट बाइक चलाना है। अगर युवक ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती। ॉ किशनगंज में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक की मौके पर मौत हो गई। घटना दिघलबैंक प्रखंड में जागीर पदमपुर पंचायत अंतर्गत नयाबारी-पदमपुर गांव के पास हुई। मृतक की पहचान तालबारी गांव निवासी मुन्ना आलम (24) के रूप में हुई है। घटना बीते देर रात की है, जहां सड़क किनारे एक ट्रैक्टर पर धान लोड किया जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही बाइक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक चला रहे मुन्ना आलम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि बाइक पर पीछे बैठा दूसरा युवक बाल-बाल बच गया, उसे किसी प्रकार की कोई गंभीर चोट नहीं आई। शव देखने के लिए लोगों की जुटी भीड़ इधर हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार सुबह से ही मृतक का शव देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। शनिवार को ही शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि सड़क हादसों की बड़ी वजह लापरवाही और बिना हेलमेट बाइक चलाना है। अगर युवक ने हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच जाती। ॉ  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *