किशनगंज में पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र से जुड़े युवती के अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 22 वर्षीय अनामिका कुमारी को गुरुवार को किशनगंज बस स्टैंड के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया। प्रारंभिक जांच और युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने कहा है कि अब तक अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है। 15 सितंबर को दर्ज हुई थी FIR
छतरगाछ निवासी अनामिका की मां दयाल देवी ने 15 सितंबर को पहाड़कट्टा थाना में आवेदन दिया था। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी 13 सितंबर को छतरगाछ बाजार स्थित कपड़ा मॉल में काम करने गई थी। मॉल संचालक के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे तबीयत खराब होने की बात कहकर वह वहां से निकल गई थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की और अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई थी। मुंबई में मिली लोकेशन, दो युवकों की तलाश
FIR के बाद पुलिस ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच में युवती के मुंबई में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के मन्नाटोला मोटाबाड़ी निवासी आदिल हुसैन और उसके दोस्त रहीम की भूमिका की जानकारी मिलने के बाद दोनों की तलाश में छापेमारी शुरू की। 19 सितंबर को मुंबई से लौटने के लिए निकली थी युवती
पुलिस के अनुसार, लगातार कार्रवाई के बीच अनामिका 19 सितंबर को ही मुंबई से किशनगंज के लिए निकल चुकी थी। पुलिस उसके मूवमेंट पर तकनीकी माध्यम से नजर रख रही थी। इसी दौरान 24 सितंबर को तकनीकी सूचना के आधार पर उसे किशनगंज बस स्टैंड के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। युवती ने बताया- तीन साल से आदिल से प्रेम संबंध
बरामदगी के बाद महिला थाना में महिला पुलिसकर्मी ने युवती का बयान दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, अनामिका ने बताया कि वह अपनी इच्छा से 13 सितंबर को किशनगंज से पटना होते हुए मुंबई गई थी। उसने आदिल हुसैन के साथ पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध होने और करीब चार महीने पहले दोनों के कोर्ट मैरिज करने की बात कही। परिजन दूसरी जगह शादी कराना चाहते थे
युवती के अनुसार, उसके परिजन उसकी शादी किसी अन्य स्थान पर कराना चाहते थे। इसी वजह से वह आदिल के बुलावे पर मुंबई चली गई थी। पुलिस द्वारा आदिल और उसके दोस्त रहीम की तलाश में छापेमारी किए जाने की जानकारी मिलने के बाद वह खुद अपना बयान देने के लिए मुंबई से वापस लौट रही थी। मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान की प्रक्रिया
पुलिस ने बताया कि युवती का विधिवत चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच और युवती के बयान से अपहरण की घटना की पुष्टि नहीं हुई है। भ्रामक खबरों पर कार्रवाई की चेतावनी
किशनगंज पुलिस ने सोशल मीडिया और कुछ न्यूज प्लेटफॉर्म पर प्रसारित अपहरण संबंधी खबरों को भ्रामक बताया है। पुलिस ने कहा है कि तथ्यों की पुष्टि किए बिना गलत या भ्रामक खबरें प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया हैंडल और न्यूज चैनलों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। किशनगंज में पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र से जुड़े युवती के अपहरण मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 22 वर्षीय अनामिका कुमारी को गुरुवार को किशनगंज बस स्टैंड के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया। प्रारंभिक जांच और युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने कहा है कि अब तक अपहरण की पुष्टि नहीं हुई है। 15 सितंबर को दर्ज हुई थी FIR
छतरगाछ निवासी अनामिका की मां दयाल देवी ने 15 सितंबर को पहाड़कट्टा थाना में आवेदन दिया था। उन्होंने बताया था कि उनकी बेटी 13 सितंबर को छतरगाछ बाजार स्थित कपड़ा मॉल में काम करने गई थी। मॉल संचालक के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे तबीयत खराब होने की बात कहकर वह वहां से निकल गई थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की और अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई थी। मुंबई में मिली लोकेशन, दो युवकों की तलाश
FIR के बाद पुलिस ने तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच में युवती के मुंबई में होने की जानकारी मिली। पुलिस ने पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के मन्नाटोला मोटाबाड़ी निवासी आदिल हुसैन और उसके दोस्त रहीम की भूमिका की जानकारी मिलने के बाद दोनों की तलाश में छापेमारी शुरू की। 19 सितंबर को मुंबई से लौटने के लिए निकली थी युवती
पुलिस के अनुसार, लगातार कार्रवाई के बीच अनामिका 19 सितंबर को ही मुंबई से किशनगंज के लिए निकल चुकी थी। पुलिस उसके मूवमेंट पर तकनीकी माध्यम से नजर रख रही थी। इसी दौरान 24 सितंबर को तकनीकी सूचना के आधार पर उसे किशनगंज बस स्टैंड के पास से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। युवती ने बताया- तीन साल से आदिल से प्रेम संबंध
बरामदगी के बाद महिला थाना में महिला पुलिसकर्मी ने युवती का बयान दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, अनामिका ने बताया कि वह अपनी इच्छा से 13 सितंबर को किशनगंज से पटना होते हुए मुंबई गई थी। उसने आदिल हुसैन के साथ पिछले तीन वर्षों से प्रेम संबंध होने और करीब चार महीने पहले दोनों के कोर्ट मैरिज करने की बात कही। परिजन दूसरी जगह शादी कराना चाहते थे
युवती के अनुसार, उसके परिजन उसकी शादी किसी अन्य स्थान पर कराना चाहते थे। इसी वजह से वह आदिल के बुलावे पर मुंबई चली गई थी। पुलिस द्वारा आदिल और उसके दोस्त रहीम की तलाश में छापेमारी किए जाने की जानकारी मिलने के बाद वह खुद अपना बयान देने के लिए मुंबई से वापस लौट रही थी। मेडिकल जांच और कोर्ट में बयान की प्रक्रिया
पुलिस ने बताया कि युवती का विधिवत चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। साथ ही न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच और युवती के बयान से अपहरण की घटना की पुष्टि नहीं हुई है। भ्रामक खबरों पर कार्रवाई की चेतावनी
किशनगंज पुलिस ने सोशल मीडिया और कुछ न्यूज प्लेटफॉर्म पर प्रसारित अपहरण संबंधी खबरों को भ्रामक बताया है। पुलिस ने कहा है कि तथ्यों की पुष्टि किए बिना गलत या भ्रामक खबरें प्रसारित करने वाले सोशल मीडिया हैंडल और न्यूज चैनलों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।