किशनगंज पुलिस ने अगस्त महीने में अपराधियों की गिरफ्तारी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में कामयाबी हासिल की है। एसपी संतोष कुमार ने मंगलवार शाम को बताया कि इस अभियान के तहत कुल 300 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। 1548.405 लीटर विदेशी शराब नष्ट पुलिस ने वाहनों से 35 लाख 11 हजार 265 रुपये का जुर्माना भी वसूला है। इसके अलावा, गांधी चौक स्थित जीवन ज्योति दवा दुकान में हुई चोरी के ‘शटर कटवा गिरोह’ का भी खुलासा किया गया है। अभियान के दौरान 637.04 ग्राम स्मैक/ब्राउन शुगर/हेरोइन, 233.94 ग्राम MDMA और 80.9 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। सरसों के तेल की भी बरामदगी हुई पुलिस ने 1548.405 लीटर विदेशी शराब, 151 लीटर देशी शराब और 190 लीटर जावा भी नष्ट किया। पुलिस ने 130 मवेशी भी बरामद किए। जब्त किए गए वाहनों में 6 ट्रक, 9 ट्रैक्टर, 15 मोटरसाइकिल, 5 कार, 1 स्कॉर्पियो, 1 बोलेरो, 1 टेम्पो, 1 टोटो और 6 पिकअप शामिल हैं। आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई इसके साथ ही 27 मोबाइल, 4 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, शटर काटने में इस्तेमाल होने वाली 1 चादर, 39 तांबे के पाइप, 3 बंडल और 30 मीटर तांबे का पतला तार, 8 लाख 41 हजार 5 रुपये नकद और 21 डिब्बे 15 लीटर वाले सरसों के तेल की भी बरामदगी हुई है। चोरी के सामान में 11 मोतियों की माला, 26 पाउडर के डिब्बे, 20 लिपस्टिक, 11 आई लाइनर, 78 हेयर कलर, 96 हेयर क्लिप, 280 लॉटरी टिकट, 3 एल्युमिनियम के बर्तन, 3 मोटर, 3 जोड़ी चांदी के पायल, 3 बैटरी और इन्वर्टर, 5 सीसीटीवी कैमरे, 1 जुगाड़ गाड़ी, 110 बोरा यूरिया खाद, 1 जोड़ी चप्पल, 1 आइसक्रीम वाला ठेला और 3 गमले-कड़ाही और 3 एयर फिल्टर भी बरामद किए गए हैं। किशनगंज पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। किशनगंज पुलिस ने अगस्त महीने में अपराधियों की गिरफ्तारी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में कामयाबी हासिल की है। एसपी संतोष कुमार ने मंगलवार शाम को बताया कि इस अभियान के तहत कुल 300 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। 1548.405 लीटर विदेशी शराब नष्ट पुलिस ने वाहनों से 35 लाख 11 हजार 265 रुपये का जुर्माना भी वसूला है। इसके अलावा, गांधी चौक स्थित जीवन ज्योति दवा दुकान में हुई चोरी के ‘शटर कटवा गिरोह’ का भी खुलासा किया गया है। अभियान के दौरान 637.04 ग्राम स्मैक/ब्राउन शुगर/हेरोइन, 233.94 ग्राम MDMA और 80.9 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। सरसों के तेल की भी बरामदगी हुई पुलिस ने 1548.405 लीटर विदेशी शराब, 151 लीटर देशी शराब और 190 लीटर जावा भी नष्ट किया। पुलिस ने 130 मवेशी भी बरामद किए। जब्त किए गए वाहनों में 6 ट्रक, 9 ट्रैक्टर, 15 मोटरसाइकिल, 5 कार, 1 स्कॉर्पियो, 1 बोलेरो, 1 टेम्पो, 1 टोटो और 6 पिकअप शामिल हैं। आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई इसके साथ ही 27 मोबाइल, 4 इलेक्ट्रॉनिक तराजू, शटर काटने में इस्तेमाल होने वाली 1 चादर, 39 तांबे के पाइप, 3 बंडल और 30 मीटर तांबे का पतला तार, 8 लाख 41 हजार 5 रुपये नकद और 21 डिब्बे 15 लीटर वाले सरसों के तेल की भी बरामदगी हुई है। चोरी के सामान में 11 मोतियों की माला, 26 पाउडर के डिब्बे, 20 लिपस्टिक, 11 आई लाइनर, 78 हेयर कलर, 96 हेयर क्लिप, 280 लॉटरी टिकट, 3 एल्युमिनियम के बर्तन, 3 मोटर, 3 जोड़ी चांदी के पायल, 3 बैटरी और इन्वर्टर, 5 सीसीटीवी कैमरे, 1 जुगाड़ गाड़ी, 110 बोरा यूरिया खाद, 1 जोड़ी चप्पल, 1 आइसक्रीम वाला ठेला और 3 गमले-कड़ाही और 3 एयर फिल्टर भी बरामद किए गए हैं। किशनगंज पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब, मादक पदार्थ, जुआ और अन्य गैर-कानूनी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

