किराना दुकान में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग:मिट्टी तेल का गैलन फेंकने से फैली लपटें, दुकानदारों ने पानी डालकर बुझाई

किराना दुकान में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग:मिट्टी तेल का गैलन फेंकने से फैली लपटें, दुकानदारों ने पानी डालकर बुझाई

समस्तीपुर में बुधवार की शाम राजेश कुमार की किराना की दुकान में शॉट-सर्किट हो गया। दुकान के अंदर मिट्‌टी तेल के गैलन में आग लग गई। जिसे दुकानदार ने सड़क पर फेंक दिया। तेज रोड फर फैल गया था, इस कारण लपटें तेजी से उठने लगी। आग की लपटें देखकर बाजार में अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खाली कर सामान सुरक्षित स्थान पर रखने लगे। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के गुजरी बाजार में मछली हट्टा की है। पड़ोसी दुकानदार ने पानी डाला पड़ोसी दुकानदार अभिजीत कुमार ने अपना समरसेबल चालू कर दिया और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। कुछ ही देर में स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि अगर समय रहते समरसेबल चालू कर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग आसपास की कई दुकानों तक पहुंच सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से किराना दुकानदार को भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। दुकान में रखे कुछ बिस्कुट, मिक्चर आदि जलकर नष्ट हो गए। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने अपने प्रयास से आग पर काबू पा लिया था। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया। घटना के दौरान कुछ देर तक बाजार में अफरातफरी का माहौल बना रहा। आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों का सामान समेटकर सुरक्षित स्थान की ओर चले गए। समस्तीपुर में बुधवार की शाम राजेश कुमार की किराना की दुकान में शॉट-सर्किट हो गया। दुकान के अंदर मिट्‌टी तेल के गैलन में आग लग गई। जिसे दुकानदार ने सड़क पर फेंक दिया। तेज रोड फर फैल गया था, इस कारण लपटें तेजी से उठने लगी। आग की लपटें देखकर बाजार में अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें खाली कर सामान सुरक्षित स्थान पर रखने लगे। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के गुजरी बाजार में मछली हट्टा की है। पड़ोसी दुकानदार ने पानी डाला पड़ोसी दुकानदार अभिजीत कुमार ने अपना समरसेबल चालू कर दिया और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। कुछ ही देर में स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि अगर समय रहते समरसेबल चालू कर आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग आसपास की कई दुकानों तक पहुंच सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग से किराना दुकानदार को भी ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। दुकान में रखे कुछ बिस्कुट, मिक्चर आदि जलकर नष्ट हो गए। मौके पर पहुंची अग्निशमन टीम घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने अपने प्रयास से आग पर काबू पा लिया था। इसके बाद अग्निशमन कर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया। घटना के दौरान कुछ देर तक बाजार में अफरातफरी का माहौल बना रहा। आसपास के दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों का सामान समेटकर सुरक्षित स्थान की ओर चले गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *