कार की चाबी नहीं दी तो शीलर ले गए:हिस्ट्रीशीटर समेत 3 बदमाशों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी

कार की चाबी नहीं दी तो शीलर ले गए:हिस्ट्रीशीटर समेत 3 बदमाशों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी

हनुमानगढ़ के जाखड़ांवाली गांव में कार की चाबी देने से मना करने पर एक शीलर जबरन ट्रैक्टर से ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने 3 लोगों पर शीलर, सब्बल और बर्मा ले जाने के साथ परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीलीबंगा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित भजनलाल ने बताया कि 27 सितंबर की सुबह राकेश कासनिया, संदीप वर्मा और रामकिशन गोदारा उसके घर आए। उन्होंने कार की चाबी मांगी, लेकिन भजनलाल ने देने से मना कर दिया।
इसके बाद तीनों गुस्सा हो गए और रामकिशन के ट्रैक्टर से 40 हजार रुपए कीमत का शीलर, सब्बल और बर्मा जबरन जोड़कर ले गए। विरोध करने पर उन्होंने भजनलाल और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। 7 महीने पहले भी की थी मारपीट
भजनलाल ने यह भी आरोप लगाया कि राकेश ने करीब 7 महीने पहले भी उसके साथ मारपीट करवाई थी। राकेश हिस्ट्रीशीटर है और संदीप के खिलाफ भी पहले से मामला दर्ज है। परिवादी ने तीनों आरोपियों से स्वयं और परिवार के सदस्यों को भविष्य में जान-माल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया है। जांच उपनिरीक्षक चैनदान को सौंपी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *