कार और 2 बाइक की टक्कर में 2 की मौत:मोतिहारी में एक युवक गंभीर घायल, 4 महीने पहले हुई थी शादी, ससुराल जाने के दौरान हादसा

कार और 2 बाइक की टक्कर में 2 की मौत:मोतिहारी में एक युवक गंभीर घायल, 4 महीने पहले हुई थी शादी, ससुराल जाने के दौरान हादसा

मोतिहारी में गुरुवार की रात ट्रक से बचने की कोशिश में एक कार और दो बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनकट के पास हुई। मृतक शिव के ससुराल में लोग उसके आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन वहां उसकी मौत की खबर पहुंची। शिव ने घर से निकलते समय अपनी पत्नी खुशी कुमारी से कहा था कि वह अपने भाई के ससुराल सुगौली जा रहा है और अगले दिन लौट आएगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोतिहारी की ओर से तेज रफ्तार गैस लदा ट्रक आ रहा था। उसी दौरान चकिया की तरफ से युवक तेज गति से बाइक चला रहा था। घटनास्थल पर सड़क में हल्का मोड़ है। बाइक की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। सामने ट्रक आने पर बाइक चालक संतुलन खो बैठा। उसकी बाइक एक कार और दूसरी बाइक से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार शिव की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार पवन की भी घटनास्थल पर जान चली गई। उसके साथ बैठा अभिमन्यु गंभीर रूप से घायल हो गया। कार भी इस हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक शिव के भाई ने बताया कि शिव गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से सुगौली स्थित अपने भाई के ससुराल जाने के लिए निकला था। कुछ देर बाद उन्हें फोन पर हादसे की जानकारी मिली। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तो शिव सड़क पर मृत पड़े थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि काफी देर तक कोई उन्हें उठाने वाला नहीं था। घटनास्थल की तस्वीरें…. चार महीने पहले हुई थी शादी शिव के भाई ने बताया कि उसकी शादी महज चार माह पहले हुई थी। शादी के बाद पूरा परिवार खुशहाल था, लेकिन अचानक इस हादसे ने सब कुछ उजाड़ दिया। उसकी पत्नी खुशी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उसका सुहाग उजड़ गया है। वह बार-बार यही पूछ रही है कि “वह कब आएंगे?” मजदूरी कर लौट रहे थे पवन और अभिमन्यु रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी 29 वर्षीय पवन और 28 वर्षीय अभिमन्यु रोज की तरह मोतिहारी से मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। पवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिमन्यु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि पवन की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक तीन वर्ष और दूसरा दो वर्ष का है। पवन ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। घर में मातम पसरा है। बच्चों को यह भी समझ नहीं आ रहा कि उनकी मां आखिर क्यों रो रही है। देर से पहुंची पुलिस, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम घटना की सूचना मिलने के बावजूद मुफस्सिल थाना पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना और पिपरा कोठी थाना के प्रभारी ब्रजेश कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद दोनों शवों का रात में ही पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मोतिहारी में गुरुवार की रात ट्रक से बचने की कोशिश में एक कार और दो बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनकट के पास हुई। मृतक शिव के ससुराल में लोग उसके आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन वहां उसकी मौत की खबर पहुंची। शिव ने घर से निकलते समय अपनी पत्नी खुशी कुमारी से कहा था कि वह अपने भाई के ससुराल सुगौली जा रहा है और अगले दिन लौट आएगा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोतिहारी की ओर से तेज रफ्तार गैस लदा ट्रक आ रहा था। उसी दौरान चकिया की तरफ से युवक तेज गति से बाइक चला रहा था। घटनास्थल पर सड़क में हल्का मोड़ है। बाइक की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। सामने ट्रक आने पर बाइक चालक संतुलन खो बैठा। उसकी बाइक एक कार और दूसरी बाइक से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार शिव की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार पवन की भी घटनास्थल पर जान चली गई। उसके साथ बैठा अभिमन्यु गंभीर रूप से घायल हो गया। कार भी इस हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक शिव के भाई ने बताया कि शिव गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे घर से सुगौली स्थित अपने भाई के ससुराल जाने के लिए निकला था। कुछ देर बाद उन्हें फोन पर हादसे की जानकारी मिली। जब वे घटनास्थल पर पहुंचे, तो शिव सड़क पर मृत पड़े थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि काफी देर तक कोई उन्हें उठाने वाला नहीं था। घटनास्थल की तस्वीरें…. चार महीने पहले हुई थी शादी शिव के भाई ने बताया कि उसकी शादी महज चार माह पहले हुई थी। शादी के बाद पूरा परिवार खुशहाल था, लेकिन अचानक इस हादसे ने सब कुछ उजाड़ दिया। उसकी पत्नी खुशी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उसका सुहाग उजड़ गया है। वह बार-बार यही पूछ रही है कि “वह कब आएंगे?” मजदूरी कर लौट रहे थे पवन और अभिमन्यु रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी 29 वर्षीय पवन और 28 वर्षीय अभिमन्यु रोज की तरह मोतिहारी से मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे हादसे का शिकार हो गए। पवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अभिमन्यु गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि पवन की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें एक तीन वर्ष और दूसरा दो वर्ष का है। पवन ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। घर में मातम पसरा है। बच्चों को यह भी समझ नहीं आ रहा कि उनकी मां आखिर क्यों रो रही है। देर से पहुंची पुलिस, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम घटना की सूचना मिलने के बावजूद मुफस्सिल थाना पुलिस के देर से पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना और पिपरा कोठी थाना के प्रभारी ब्रजेश कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद दोनों शवों का रात में ही पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *