कानपुर के अहीरवां स्थित सुरक्षा विहार में गुरुवार रात श्री शिव महापुराण कथा और श्री स्वर्ण भैरव महायज्ञ का आयोजन हुआ। रात 9 बजे 1008 पार्थिव शिवलिंगों का रुद्राभिषेक किया गया। अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन किया और रुद्राभिषेक किया। 3 तस्वीरें देखिए… रुद्राभिषेक श्री आदि गुरु प्रशांत प्रभु जी महाराज के सानिध्य में हुआ। श्रद्धालुओं ने जल, दूध और पूजन सामग्री से पार्थिव शिवलिंगों का अभिषेक किया। वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच कथा पंडाल में भक्ति का माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारे लगाए। धार्मिक मान्यता के अनुसार पार्थिव शिवलिंग का पूजन और रुद्राभिषेक भगवान शिव की विशेष आराधना माना जाता है। श्रद्धालुओं ने सुख, शांति, समृद्धि और परिवार के मंगल की कामना की। आयोजन में महेश वर्मा, रजत पांडे, पंकज पांडे, संजय शुक्ला, बृजलाल कुशवाहा, अभय गुप्ता, गुलाब यादव, राजू त्रिपाठी, अनिकेत वर्मा, कुसुम सिंह, प्रभाकर मिश्रा और राज नारायण समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

