कानपुर में वाटरपार्क बनी सड़क VIDEO:पांडू नदी के पानी से रोड पर जलभराव, टायर-ट्यूब चला रहे बच्चे; जलभराव के बीच खेला अबीर-गुलाल

कानपुर में वाटरपार्क बनी सड़क VIDEO:पांडू नदी के पानी से रोड पर जलभराव, टायर-ट्यूब चला रहे बच्चे; जलभराव के बीच खेला अबीर-गुलाल

कानपुर की पांडु नदी में बारिश के बाद जलस्तर बढ़ गया है। नदी के आसपास बर्रा के कई इलाकों, जिनमें मर्दनपुर, मेहरबान सिंह पुरवा, बिहारीपुर साधूपुर और पिपौरी की सड़कों पर 2 से 8 फीट तक पानी भर गया है। सड़क पर पानी का बहाव इतना तेज है कि लोगों का पैर तक नहीं टिक पा रहा है। सैकड़ों परिवारों के लिए नदी का बढ़ा हुआ पानी मुसीबत बन गया है। लेकिन, इसी जलभराव के बीच कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें युवा और बच्चे मौज-मस्ती करते नजर आ रहे हैं। पानी की गहराई इतनी अधिक है कि पिकअप वाहन भी पानी में डूबकर बंद हो जा रहे हैं। सड़क पर तेज बहाव वाले पानी में बच्चे वाटर पार्क की तरह मौज-मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ युवा और लड़के जलभराव वाली सड़क पर अबीर-गुलाल खेलकर मस्ती करते नजर आए। देखिए VIDEO…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *