कानपुर में संकल्प सेवा समिति का 284वां रक्तदान शिविर सोमवार को एन एस टी आई कैम्पस सी टी आई चौराहे में आयोजित किया गया। इस शिविर में शगुन तिवारी, सौम्या साहू, मयंक पांडे, रितुराज सिंह सहित 16 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को संस्था द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संकल्प सेवा समिति के संरक्षक अनिल सिंह बाबा ने बताया कि सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि रक्त का कोई विकल्प नहीं होता। संस्था के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने बताया कि गर्मियों में ब्लड की जरूरत ज्यादा होती है क्योंकि बीमारियां अधिक होती हैं, लेकिन ब्लड बैंक में ब्लड न होने से मरीज को समय पर ब्लड नहीं मिल पाता है और मरीज की जान पर बन आती है। रक्तदान शिविर में एन एस टी आई के डायरेक्टर अविनाश किशोर, डिप्टी डायरेक्टर मुरारी लाल रस्तोगी, प्रधानाचार्य राहुल प्रियदर्शी ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। सोमवार को रक्तदान शिविर में विमल सेंगर, अनूप सचान आदि ने उपस्थित रहकर सहयोग किया।

