कानपुर में कृषक चौपाल एवं प्रदर्शनी:डीजी आईसीएआर बोले- किसानों की सेवा में वैज्ञानिक समर्पित भाव से जुटे

कानपुर में कृषक चौपाल एवं प्रदर्शनी:डीजी आईसीएआर बोले- किसानों की सेवा में वैज्ञानिक समर्पित भाव से जुटे

कानपुर में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद–कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान जोन-तृतीय कानपुर द्वारा शनिवार को संस्थान परिसर में “कृषक चौपाल एवं प्रदर्शनी: किसान–वैज्ञानिक नवाचार संवाद” कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के सचिव एवं महानिदेशक डॉ. एम.एल. जाट मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुभारंभ में अटारी कानपुर के निदेशक डॉ. राघवेन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। अपने स्वागत उद्बोधन में उन्होंने अटारी कानपुर एवं इसके अधीन कृषि विज्ञान केन्द्रों की प्रमुख उपलब्धियों एवं किसानों के हित में किए जा रहे महत्वपूर्ण कार्यों को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पद्मश्री किसान चन्द्रशेखर सिंह, चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता तथा महिला उद्यमी नीलम त्यागी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। डीजी आईसीएआर डॉ. एम.एल. जाट ने कहा कि देश के कृषि विज्ञान केन्द्रों के वैज्ञानिक एवं कर्मचारी किसानों की सेवा में दिन-रात समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। कृषि विज्ञान केन्द्र किसानों को सशक्त बनाकर विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केन्द्रों द्वारा किसानों तक नवीन कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक जानकारी एवं नवाचारों को पहुंचाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *