कानपुर के किदवई पार्क में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू:: बंगाली परंपराओं के साथ 20 अक्टूबर तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे, धुनुची आरती होगी

कानपुर के किदवई पार्क में दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू:: बंगाली परंपराओं के साथ 20 अक्टूबर तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे, धुनुची आरती होगी

कानपुर के किदवई पार्क स्थित श्री श्री शारदीय दुर्गा पूजा समिति की ओर से शुक्रवार रात मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा और कलश स्थापना के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू हुआ। 20 अक्टूबर तक चलने वाले महोत्सव में बंगाली परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना, भोग और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समिति के पदाधिकारी प्रदीप केड़िया ने बताया कि पूजा-अर्चना संपन्न कराने के लिए पुरोहित विशेष रूप से कोलकाता से आते हैं। महोत्सव में धुनुची आरती, नवपत्रिका पूजन, सप्तमी पुष्पांजलि, भोग आरती और सिंदूर खेला जैसे पारंपरिक अनुष्ठान होंगे। इनमें श्रद्धालु शामिल होकर मां दुर्गा की आराधना करेंगे। बंगाली परंपरा के अनुसार तैयार होगा भोग समिति के चेयरमैन उग्रसेन सिंह ने बताया कि दुर्गा पूजा में मां को अर्पित किए जाने वाले भोग का विशेष धार्मिक महत्व है। बंगाल की पारंपरिक मान्यता के अनुसार भोग तैयार करने की जिम्मेदारी गुरु-दीक्षा प्राप्त महिलाओं की होती है। विधि-विधान से तैयार भोग मां दुर्गा को अर्पित किया जाता है। यह परंपरा बंगाली संस्कृति और धार्मिक आस्था से जुड़ी है। रोज भंडारा, बच्चों के लिए प्रतियोगिताएं प्रदीप केड़िया ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भंडारा आयोजित होगा और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इसके अलावा तीन दिवसीय बाल प्रतियोगिताएं भी होंगी, जिनमें बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। समिति का उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को संरक्षित रखने के साथ नई पीढ़ी को बंगाली संस्कृति से जोड़ना है। प्रेसवार्ता में समिति के पदाधिकारी नरेश पाठक, शुभांकर मुखर्जी, शैलेंद्र प्रताप सिंह चौहान, नंदिनी बख्शी, विनोद गुप्ता, देवदत्त बख्शी, अजय योगी, पंकज यादव, रवि सोनकर और सूर्यांश बाजपेई समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *