बेगूसराय जिले के गढ़पुरा स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिगिरी धाम मंदिर परिसर में कांवरियों के साथ अमर्यादित व्यवहार और लाठी भांजने वाले सब-इंस्पेक्टर किशन कुमार पर गाज गिरी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिला पुलिस कप्तान मनीष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी दोषी पुलिस पदाधिकारी किशन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। सोशल मीडिया पर 17 अगस्त को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि हरिगिरी धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवरिए जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध होकर गुजर रहे थे। इस दौरान विधि-व्यवस्था संधारण के लिए ड्यूटी पर तैनात गढ़पुरा थाना के पुलिस पदाधिकारी किशन कुमार कांवरियों पर आक्रोशित होते दिखे। वीडियो में वे हाथ में लाठी लेकर श्रद्धालुओं को धक्का देते, झिड़कते और अमर्यादित व्यवहार करते नजर आए। पुलिस अधिकारी के इस रवैये से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी गई। एसपी ने दिए सख्त निर्देश इधर लाठी चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बेगूसराय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी मनीष ने इसे ड्यूटी में गंभीर लापरवाही, आमजन और श्रद्धालुओं के साथ अनुचित आचरण मानते हुए तुरंत निलंबन का आदेश जारी किया। एसपी मनीष ने बताया कि घटना की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए बखरी डीएसपी को निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ नियमानुसार आगे की विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेगूसराय जिले के गढ़पुरा स्थित प्रसिद्ध बाबा हरिगिरी धाम मंदिर परिसर में कांवरियों के साथ अमर्यादित व्यवहार और लाठी भांजने वाले सब-इंस्पेक्टर किशन कुमार पर गाज गिरी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिला पुलिस कप्तान मनीष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की है। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में नाराजगी दोषी पुलिस पदाधिकारी किशन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। सोशल मीडिया पर 17 अगस्त को एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। बताया जा रहा है कि हरिगिरी धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवरिए जलाभिषेक के लिए कतारबद्ध होकर गुजर रहे थे। इस दौरान विधि-व्यवस्था संधारण के लिए ड्यूटी पर तैनात गढ़पुरा थाना के पुलिस पदाधिकारी किशन कुमार कांवरियों पर आक्रोशित होते दिखे। वीडियो में वे हाथ में लाठी लेकर श्रद्धालुओं को धक्का देते, झिड़कते और अमर्यादित व्यवहार करते नजर आए। पुलिस अधिकारी के इस रवैये से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी गई। एसपी ने दिए सख्त निर्देश इधर लाठी चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बेगूसराय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी मनीष ने इसे ड्यूटी में गंभीर लापरवाही, आमजन और श्रद्धालुओं के साथ अनुचित आचरण मानते हुए तुरंत निलंबन का आदेश जारी किया। एसपी मनीष ने बताया कि घटना की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए बखरी डीएसपी को निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ नियमानुसार आगे की विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

