कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान:सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जा रहा जागरूक

कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान:सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जा रहा जागरूक

धौलपुर पुलिस श्रावण और भाद्रपद माह में निकलने वाली कांवड़ यात्राओं तथा अन्य पदयात्राओं के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चला रही है।
इसके तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मी कांवड़ यात्रियों और पैदल श्रद्धालुओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक कर रहे हैं। यह अभियान एसपी विकास सांगवान के निर्देशन और एएसपी वैभव शर्मा और एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के पर्यवेक्षण में संचालित हो रहा है।
कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी कांवड़ यात्रा आयोजकों और श्रद्धालुओं को जागरूक कर रहे हैं। उन्हें सड़क के दाहिनी ओर चलने, यातायात नियमों का पालन करने और अनावश्यक रूप से सड़क पर भीड़ न लगाने की सलाह दी जा रही है। सड़क सुरक्षा संबंधिी संदेश दिए जा रहे
पुलिस श्रद्धालुओं को यह भी बता रही है कि सड़क के दाहिनी ओर चलने से सामने से आने वाले वाहनों पर नजर रखी जा सकती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है।
इसके अलावा सड़क सुरक्षा संबंधी संदेश सोशल मीडिया के माध्यम से भी प्रसारित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन को जागरूक किया जा सके। धौलपुर पुलिस ने कांवड़ यात्रियों और पदयात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें। उन्हें सड़क के दाहिनी ओर चलने और अपनी तथा अन्य राहगीरों की सुरक्षा का ध्यान रखने का आग्रह किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *