‘कांग्रेस मानसिक दिवालियापन की शिकार’:खड़गे की टिप्पणी पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- वे भी विवेकहीन नेताओं की टोली में शामिल

‘कांग्रेस मानसिक दिवालियापन की शिकार’:खड़गे की टिप्पणी पर भड़के गिरिराज सिंह, कहा- वे भी विवेकहीन नेताओं की टोली में शामिल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके दिवंगत पिता को लेकर टिप्पणी दी। इसके बाद बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसे कांग्रेस की बौखलाहट और मानसिक दिवालियापन करार दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष अपने आकाओं की चाटुकारिता और राजनीतिक चापलूसी में इस कदर गिर चुके हैं कि अब वे देश के चुने हुए प्रधानमंत्री के पिता पर ओछी टिप्पणी करने पर उतर आए हैं। जब किसी राजनीतिक दल के पास नीतियों और देश के वास्तविक मुद्दों पर बहस करने का सामर्थ्य समाप्त हो जाता है, तब हताशा और फ्रस्ट्रेशन में इस प्रकार की घटिया भाषा निकलती है। गिरिराज सिंह ने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस नेताओं की सोच का पतन नहीं है। बल्कि उनकी भ्रष्ट बुद्धि और घोर मानसिक दिवालियापन का जीता-जागता प्रमाण है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जब काल मनुष्य पर छाता है, तो पहले विवेक मर जाता है। मैं तो अब तक यही समझता था कि केवल राहुल गांधी ही बेतुकी बातें करते हैं। लेकिन अब खड़गे जी के रवैये को देखकर लग रहा है कि यह पूरी पार्टी ही विवेकहीन नेताओं की टोली बन चुकी है। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है गिरिराज ने स्पष्ट किया कि मोदी 30 साल रहेंगे, देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ी है और जनता ऐसी अभद्र राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस चाहे जितनी भी अराजकता फैलाने या ओछी बयानबाजी करने की कोशिश कर ले, मोदी सरकार देश की सेवा में आगे बढ़ती रहेगी। खड़गे को नेहरू परिवार की चापलूसी करने का पूरा हक है। प्रधानमंत्री के परिवार और पिता को निशाना बनाने पर देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
किस बयान पर हुआ विवाद पटना में रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भाषण दे रहे थे। इस दौरान वे केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कह रहे थे कि पीएम मोदी को अब सत्ता से जाना होगा। तभी कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने खड़े होकर टिप्पणी की कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इस बात पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कह दिया कि मोदी का बाप भी जाएगा। देश के प्रधानमंत्री और उनके दिवंगत पिता को लेकर भरी सभा में की गई इस अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी का वीडियो सामने आते ही बवाल मच गया।
मां के बाद पिता का भी अपमान इधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कहा है कि खड़गे जी की यह भाषा बहुत अभद्रता भरी भाषा है। हताशा भरी भाषा है कि आपने मोदी जी के स्वर्गीय पिताजी का अपमान किया, यह कहकर कि मोदी का बाप भी जाएगा। आप लोग आज तक मोदी जी की माता जी का अपमान करते रहे, उनको गाली देते रहे और अब मोदी जी के पिताजी को भी आप गाली देने का काम कर रहे हैं। देश की जनता इससे बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके दिवंगत पिता को लेकर टिप्पणी दी। इसके बाद बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसे कांग्रेस की बौखलाहट और मानसिक दिवालियापन करार दिया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष अपने आकाओं की चाटुकारिता और राजनीतिक चापलूसी में इस कदर गिर चुके हैं कि अब वे देश के चुने हुए प्रधानमंत्री के पिता पर ओछी टिप्पणी करने पर उतर आए हैं। जब किसी राजनीतिक दल के पास नीतियों और देश के वास्तविक मुद्दों पर बहस करने का सामर्थ्य समाप्त हो जाता है, तब हताशा और फ्रस्ट्रेशन में इस प्रकार की घटिया भाषा निकलती है। गिरिराज सिंह ने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस नेताओं की सोच का पतन नहीं है। बल्कि उनकी भ्रष्ट बुद्धि और घोर मानसिक दिवालियापन का जीता-जागता प्रमाण है। गिरिराज सिंह ने कहा कि जब काल मनुष्य पर छाता है, तो पहले विवेक मर जाता है। मैं तो अब तक यही समझता था कि केवल राहुल गांधी ही बेतुकी बातें करते हैं। लेकिन अब खड़गे जी के रवैये को देखकर लग रहा है कि यह पूरी पार्टी ही विवेकहीन नेताओं की टोली बन चुकी है। देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है गिरिराज ने स्पष्ट किया कि मोदी 30 साल रहेंगे, देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के साथ मजबूती से खड़ी है और जनता ऐसी अभद्र राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी। कांग्रेस चाहे जितनी भी अराजकता फैलाने या ओछी बयानबाजी करने की कोशिश कर ले, मोदी सरकार देश की सेवा में आगे बढ़ती रहेगी। खड़गे को नेहरू परिवार की चापलूसी करने का पूरा हक है। प्रधानमंत्री के परिवार और पिता को निशाना बनाने पर देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
किस बयान पर हुआ विवाद पटना में रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भाषण दे रहे थे। इस दौरान वे केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कह रहे थे कि पीएम मोदी को अब सत्ता से जाना होगा। तभी कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने खड़े होकर टिप्पणी की कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाएंगे। इस बात पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कह दिया कि मोदी का बाप भी जाएगा। देश के प्रधानमंत्री और उनके दिवंगत पिता को लेकर भरी सभा में की गई इस अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी का वीडियो सामने आते ही बवाल मच गया।
मां के बाद पिता का भी अपमान इधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कहा है कि खड़गे जी की यह भाषा बहुत अभद्रता भरी भाषा है। हताशा भरी भाषा है कि आपने मोदी जी के स्वर्गीय पिताजी का अपमान किया, यह कहकर कि मोदी का बाप भी जाएगा। आप लोग आज तक मोदी जी की माता जी का अपमान करते रहे, उनको गाली देते रहे और अब मोदी जी के पिताजी को भी आप गाली देने का काम कर रहे हैं। देश की जनता इससे बर्दाश्त नहीं करेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *