कांग्रेस ने चुनाव आयोग को बताया ‘भाजपा की कठपुतली’:’वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान पर प्रेसवार्ता, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली का ऐलान

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को बताया ‘भाजपा की कठपुतली’:’वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान पर प्रेसवार्ता, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली का ऐलान

शाजापुर में बुधवार को कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत एक निजी होटल में प्रेसवार्ता की। इसमें AICC ऑब्जर्वर चरण सिंह सापरा शामिल हुए। चरण सिंह सापरा ने चुनाव आयोग को भाजपा की कठपुतली बताया। उन्होंने कहा कि यह ‘चुना आयोग’ बन गया है और इसे ‘चोर-चोर मौसेरे भाई’ भी कहा। सापरा ने बताया कि कांग्रेस यह अभियान मतदाताओं की सूची की शुद्धता, मताधिकार की सुरक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए चला रही है। अभियान के तहत, कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर फर्जी वोटरों की लिस्ट बनाएंगे और गड़बड़ियों की जानकारी चुनाव आयोग को सौंपेंगे। चुनाव आयोग अब चुना आयोग बना उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग ‘चुना आयोग’ बन जाएगा और जनता को ‘चुना लगाया’ जाएगा, तब ऐसे मुद्दों पर यह अभियान जरूरी है। सापरा ने बताया कि 1 नवंबर को दिल्ली में इसके खिलाफ एक महारैली निकाली जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *