कांगड़ा में टोल प्लाजा पर पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदर्शन:अधूरे फोरलेन पर टोल वसूली का विरोध, छूट नहीं मिली तो भुगतान बंद करेंगे

कांगड़ा में टोल प्लाजा पर पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदर्शन:अधूरे फोरलेन पर टोल वसूली का विरोध, छूट नहीं मिली तो भुगतान बंद करेंगे

मटौर-शिमला नेशनल हाईवे पर घट्टा टोल प्लाजा में बुधवार को छह पंचायतों के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने टोल शुल्क के विरोध में प्रदर्शन किया। रानीताल पंचायत प्रधान अभिनव शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अधूरे फोरलेन पर टोल वसूली को अनुचित बताते हुए स्थानीय लोगों को छूट देने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि फोरलेन और टोल प्लाजा के निर्माण के लिए उनकी जमीनें ली गई हैं। इसके बावजूद उनसे टोल शुल्क वसूला जा रहा है। उन्होंने टोल प्लाजा मैनेजर राजकुमार को ज्ञापन सौंपकर राहत देने की मांग की। अभिनव शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर छूट नहीं दी गई तो ग्रामीण घट्टा टोल प्लाजा पर शुल्क नहीं देंगे। पांच किलोमीटर के दायरे में दौलतपुर पंचायत के उपप्रधान सतीश सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार टोल प्लाजा के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले लोगों को छूट मिलती है, लेकिन यहां इसका लाभ नहीं दिया जा रहा। ग्रामीणों ने इस संबंध में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज को भी ज्ञापन सौंपा। ये रहे मौजूद प्रदर्शन में रानीताल के उपप्रधान अजीत, दौलतपुर की नीलम, धमेड पंचायत प्रधान नीलम, तकिपुर पंचायत प्रधान पवी कुमार, सौरभ सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *