कश्मीर के कुलगाम में 5 आतंकी गिरफ्तार:2 पिस्तौल और 3 ग्रेनेड बरामद भी जब्त, 45 दिनों में 16 आतंकी पकड़ाए

कश्मीर के कुलगाम में 5 आतंकी गिरफ्तार:2 पिस्तौल और 3 ग्रेनेड बरामद भी जब्त, 45 दिनों में 16 आतंकी पकड़ाए

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पुलिस ने सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (RR) और CRPF के साथ संयुक्त अभियान चलाकर पांच संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई ख्रेवान चडर इलाके में की गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2 पिस्तौल, 3 मैगजीन, 9mm की 40 गोलियां और 3 ग्रेनेड जब्त किए गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ताजमुल हुसैन मीर, रहमत अली नाइकू, तेहरिम अहमद भट, मंजूर अहमद भट और किफायत अहमद डार के रूप में हुई है। ये सभी कुलगाम जिले के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ और मामले की आगे की जांच जारी है। जम्मू-कश्मीर में पिछले 45 दिनों में अब तक 16 आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 14 सितंबर को 3 आतंकी मददगार अरेस्ट जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) नेटवर्क का खुलासा किया था। इस मामले में 14 सितंबर की शाम आतंकियों के तीन मददगारों को गिरफ्तार किया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजौरी के कोटचरवाल तेरीयाथ निवासी जाकिर हुसैन और मोहम्मद आजम और उधन गांव निवासी मोहम्मद मुश्ताक के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें… 24 अगस्त को 8 आतंकी पकड़ाए थे जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने सोमवार रात चेकिंग के दौरान 6 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और हिजबुल मुजाहिदीन के 5 पोस्टर मिले हैं। वहीं, पुलवामा में भी सुरक्षाबलों ने यरवान जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो संदिग्ध आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पिस्तौल, 12 कारतूस और हैंड ग्रेनेड बरामद किए हैं। सुरक्षा एजेंसियां हथियारों के सोर्स और इनके आतंकी नेटवर्क से संबंधों की जांच कर रही हैं। पूरी खबर पढ़ें… ———————- ये खबर भी पढ़ें… घाव जल्दी भरें, इसलिए शहद लगाता था लश्कर कमांडर मूसा:पाकिस्तानी हैंडलर को इलाज की तस्वीरें भेजी थीं जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग में मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा गोली से हुए घावों पर शहद लगाता था। वह घाव जल्दी भरने और संक्रमण रोकने के लिए यह तरीका अपनाता था। मूसा को 4 दिन पहले मध्य कश्मीर के बडगाम के यूसमर्ग में सेना ने मार गिराया। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *