गयाजी में रविवार शाम हथियार दिखाकर 5.28 लाख रुपए लूट लिए गए। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने कहा कि अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर मुझे रोका, फिर रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। मैं गंगटी बाजार से रुपए कलेक्शन कर लौट रहा था। जानकारी के अनुसार, पीड़ित इमामगंज स्थित लक्ष्मी एंटरप्राइजेज में अभिषेक कुमार कर्मचारी हैं। शाम करीब 6 बजे वह जमुना-बसेता के समीप बाइक से पहुंचे। इसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने उनका पीछा किया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। घटना डुमरिया-इमामगंज स्टेट हाईवे-69 पर जमुना गांव के पास की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इसके आधार पर अपराधियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
मामले की जांच की जा रही है इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की है। वहीं, एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करीब 5.28 लाख रुपए की लूट की बात सामने आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जाएगी। इधर देर शाम तक मामले में लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली थी। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गयाजी में रविवार शाम हथियार दिखाकर 5.28 लाख रुपए लूट लिए गए। बाइक सवार तीन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने कहा कि अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर मुझे रोका, फिर रुपए से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। मैं गंगटी बाजार से रुपए कलेक्शन कर लौट रहा था। जानकारी के अनुसार, पीड़ित इमामगंज स्थित लक्ष्मी एंटरप्राइजेज में अभिषेक कुमार कर्मचारी हैं। शाम करीब 6 बजे वह जमुना-बसेता के समीप बाइक से पहुंचे। इसी दौरान बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने उनका पीछा किया। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। घटना डुमरिया-इमामगंज स्टेट हाईवे-69 पर जमुना गांव के पास की है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस अब घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इसके आधार पर अपराधियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
मामले की जांच की जा रही है इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की है। वहीं, एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में करीब 5.28 लाख रुपए की लूट की बात सामने आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जाएगी। इधर देर शाम तक मामले में लिखित शिकायत पुलिस को नहीं मिली थी। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

