कलेक्ट्रेट का फर्जी स्टाफ बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार:हथियार लाइसेंस के नाम पर रुपए ऐंठने का आरोप; क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

कलेक्ट्रेट का फर्जी स्टाफ बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार:हथियार लाइसेंस के नाम पर रुपए ऐंठने का आरोप; क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

औरंगाबाद पुलिस ने कलेक्ट्रेट का फर्जी स्टाफ बनकर लोगों से ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को समाहरणालय के मुख्य गेट से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोह थाना क्षेत्र के सिघानी गांव निवासी नवीन कुमार उर्फ बाबा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को साइबर थाना के पुलिस उपाधीक्षक को फेसर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी रामाकांत कुमार ने लिखित आवेदन दिया था। आरोप लगाया गया कि नवीन कुमार उर्फ बाबा स्वयं को कलेक्ट्रेट का स्टाफ बताकर शस्त्र लाइसेंस बनवाने और शस्त्र खरीदने का झांसा दे रहा था। आरोपी ने वादी से शस्त्र लाइसेंस और हथियार खरीदने के नाम पर फोन-पे एवं बैंक खाते के माध्यम से करीब 5 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपी ने औरंगाबाद के कई अन्य लोगों से करीब दो करोड़ रुपए की ठगी की है। साइबर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी, विशेष टीम गठित मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना में कांड संख्या 34/26 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व साइबर थाना के पुलिस उपाधीक्षक को सौंपा गया। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और आसूचना संकलन के आधार पर आरोपी की गतिविधियों की जानकारी जुटाई। पुलिस को आरोपी के समाहरणालय परिसर के आसपास होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए नवीन कुमार उर्फ बाबा को समाहरणालय के गेट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार किया है। न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पुराने मामले की भी जानकारी गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और ठगी की रकम का इस्तेमाल कहां-कहां किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी नवीन कुमार उर्फ बाबा का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बारूण थाना में कांड संख्या 477/24 दर्ज है। वर्तमान मामले में करीब दो करोड़ रुपए की ठगी के आरोप की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फर्जी सरकारी पहचान का इस्तेमाल कर आरोपी ने अन्य लोगों को किस तरह अपने जाल में फंसाया। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है। औरंगाबाद पुलिस ने कलेक्ट्रेट का फर्जी स्टाफ बनकर लोगों से ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को समाहरणालय के मुख्य गेट से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोह थाना क्षेत्र के सिघानी गांव निवासी नवीन कुमार उर्फ बाबा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को साइबर थाना के पुलिस उपाधीक्षक को फेसर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी रामाकांत कुमार ने लिखित आवेदन दिया था। आरोप लगाया गया कि नवीन कुमार उर्फ बाबा स्वयं को कलेक्ट्रेट का स्टाफ बताकर शस्त्र लाइसेंस बनवाने और शस्त्र खरीदने का झांसा दे रहा था। आरोपी ने वादी से शस्त्र लाइसेंस और हथियार खरीदने के नाम पर फोन-पे एवं बैंक खाते के माध्यम से करीब 5 लाख 50 हजार रुपए की ठगी की। पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि आरोपी ने औरंगाबाद के कई अन्य लोगों से करीब दो करोड़ रुपए की ठगी की है। साइबर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी, विशेष टीम गठित मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना में कांड संख्या 34/26 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम का नेतृत्व साइबर थाना के पुलिस उपाधीक्षक को सौंपा गया। टीम ने तकनीकी विश्लेषण और आसूचना संकलन के आधार पर आरोपी की गतिविधियों की जानकारी जुटाई। पुलिस को आरोपी के समाहरणालय परिसर के आसपास होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए नवीन कुमार उर्फ बाबा को समाहरणालय के गेट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार किया है। न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पुराने मामले की भी जानकारी गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और ठगी की रकम का इस्तेमाल कहां-कहां किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी नवीन कुमार उर्फ बाबा का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बारूण थाना में कांड संख्या 477/24 दर्ज है। वर्तमान मामले में करीब दो करोड़ रुपए की ठगी के आरोप की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि फर्जी सरकारी पहचान का इस्तेमाल कर आरोपी ने अन्य लोगों को किस तरह अपने जाल में फंसाया। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *