कर्नाटक के बेलगावी में दोस्त ने ज्यादा चिकन खा लिया, तो दोस्त ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं मंगलुरु में भाइयों के बीच फोन को लेकर झगड़ा हुआ; गुस्से में छोटे भाई ने बड़े भाई पर चाकू चला दिया। दोनों खबरें डिटेल में पढ़ें। बेलगावी: छुट्टी के दिन शराब और चिकन की पार्टी कर रहे थे कर्नाटक के बेलगावी में दो दोस्त सीताराम और अरुण पार्टी कर रहे थे। इसी बीच दोनों में एक दूसरे से ज्यादा चिकन खाने को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक ने गुस्से में दूसरे के सीने में चाकू मार दिया। हमले में सीताराम की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी अरुण, सीताराम को अस्पताल ले गया, जहां उसने दोस्त के बिल्डिंग से गिरने का दावा किया। दोनों बेलगावी के स्टील कंपनी में काम करते थे। हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश शुरुआत में आरोपी ने हत्या को हादसा दिखाने की कोशिश की। उसने सीताराम के बिल्डिंग से गिरने का दावा किया। गंभीर चोटों की वजह से सीताराम की मौत हो गई। दोनों उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के कबीरगंज गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी से पूछताछ की, तो अरुण ने चाकू मारने की बात कबूल कर ली। —————————– मंगलुरु: फोन चलाने को लेकर हुआ झगड़ा, गुस्से में बड़े भाई की कर दी हत्या दूसरी घटना, कर्नाटक के मंगलुरु में रविवार रात 10:30 बजे की है। जहां दो भाइयों के बीच फोन को लेकर झगड़ा हुआ था। इस बीच छोटे भाई राजू ने बड़े भाई आदिवेप्पा पर चाकू से हमला कर दिया। देर रात जब उनकी मां दुकान बंद करके घर लौटीं, तो आदिवेप्पा का लहूलुहान शव पड़ा था। आदिवेप्पा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों भाइयों के बीच में एक ही फोन था पुलिस ने घटनास्थल की जांच की, तो पता चला कि दोनों भाइयों के पास एक ही फोन था। जिसकी वजह से झगड़ा हुआ। जिसके बाद आरोपी राजू को गिरफ्तार कर लिया गया। —————- कर्नाटक- मंत्री नागेंद्र का दो साल में दूसरी बार इस्तीफा:ऐलान करके रोने लगे
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक बी नागेंद्र ने 28 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस्तीफे का ऐलान किया। कर्नाटक में कांग्रेस नेता बी. नागेंद्र ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। पूरी खबर पढ़ें
कर्नाटक में चिकन और फोन को लेकर 2 मर्डर:बेलगावी में दोस्त ने चिकन ज्यादा खाने पर चाकू मारा; मंगलुरु में फोन के लिए बड़े भाई की हत्या

