करनाल में चाकू से गोदकर व्यक्ति की हत्या:4-5 बार किए गए वॉर, बिजली घर के पास मिला शव; बाइक मौके पर मिली, मोबाइल गायब

करनाल में चाकू से गोदकर व्यक्ति की हत्या:4-5 बार किए गए वॉर, बिजली घर के पास मिला शव; बाइक मौके पर मिली, मोबाइल गायब

करनाल में मुनक रोड पर गांव बड़ौता के पास बिजली घर के नजदीक शनिवार रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव बृचपुर निवासी 43 वर्षीय विनोद पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी।
मृतक के शरीर पर चाकू से 4 से 5 वॉर किए जाने की बात सामने आई है। उसकी बाइक मौके पर ही मिली, जबकि मोबाइल फोन गायब बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया। पुलिस हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। करनाल से बाइक पर गांव लौट रहा था विनोद
मृतक के चचेरे भाई संजय शर्मा ने बताया कि विनोद करनाल में सिंगला मोटर पर गाड़ी चलाने का काम करता था। शनिवार रात वह अपनी सीडी डीलक्स बाइक पर करनाल से गांव लौट रहा था। इसी दौरान गांव बड़ौता के पास मुनक रोड पर बिजली घर के नजदीक उसकी हत्या कर दी गई। घटनास्थल पर उसकी बाइक मिली है, लेकिन मोबाइल फोन गायब है। ऐसे में मोबाइल फोन का गायब होना भी जांच का विषय है। गर्दन, पेट और कमर पर चाकू से किए वार
संजय शर्मा ने बताया कि विनोद के शरीर पर चाकू से 4 से 5 वार किए गए थे। उसकी गर्दन, पेट, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान बताए गए हैं। वारदात किसने और किस वजह से की, इस बारे में परिवार को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। विनोद की हत्या की खबर मिलने के बाद परिवार में शोक का माहौल है। 43 साल का था विनोद, नहीं हुई थी शादी
विनोद 43 वर्ष का था और अविवाहित था। शनिवार रात को वह काम से घर लौट रहा था इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर मधुबन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। पुलिस की जांच के बाद ही वारदात से जुड़ी पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। पुलिस कर रही मामले की जांच
मधुबन थाना के एसएचओ लखविंद्र सिंह ने बताया कि को उन्हें रात को हत्या की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छटना स्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया है। आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। हत्या करने वाले आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगें ।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *