करनाल जिला पुलिस की ओर से नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए असंध की टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 किलो 860 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में रकबा निसिंग निवासी मेहरबान सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना निसिंग में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। सीआईए असंध इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सलिंदर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर रकबा निसिंग में कार्रवाई की। मामले के जांच अधिकारी उप निरीक्षक संदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी मेहरबान सिंह निवासी खेड़े वाली गली, रकबा निसिंग, जिला करनाल को काबू कर लिया। तलाशी में मिला डोडा पोस्त पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 8 किलो 860 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाना निसिंग में मामला दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान हो सके। मामले में आगामी जांच जारी है।


