करनाल जिला के असंध में सफीदो रोड स्थित मून लाइट होटल में पुलिस ने गलत काम की सूचना पर छापा मारा। पुलिस को होटल के अंदर तीन लड़के और तीन लड़कियां मिलीं। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। होटल से कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सूचना मिलते ही टीम ने होटल में मारा छापा
पुलिस के मुताबिक, मून लाइट होटल में स्पा सेंटर चलने और उसकी आड़ में लड़कियों से गलत काम करवाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद डीएसपी गोरखपाल राणा, महिला थाना प्रभारी कनुप्रिया और असंध थाना प्रभारी राजेश कुमार की टीम होटल पहुंची। पुलिस की कार्रवाई के दौरान होटल में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। होटल के अंदर मिले तीन जोड़े
पुलिस टीम ने होटल के अंदर जांच की तो तीन जोड़े मिले। इसके अलावा कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तीनों लड़कों और तीनों लड़कियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने होटल के संचालक को भी पकड़ लिया है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। दूसरे प्रदेशों की बताई जा रही लड़कियां
डीएसपी गोरखपाल राणा ने बताया कि पुलिस को मून लाइट होटल में चल रहे स्पा सेंटर की आड़ में गलत गतिविधियों की सूचना मिली थी। टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई की और मौके से लड़के-लड़कियों के साथ होटल संचालक को पकड़ा है। सभी से पूछताछ की जाएगी कि लड़कियां कहां की रहने वाली हैं और कितने समय से यहां काम कर रही थीं।
डीएसपी के अनुसार, शुरुआती जानकारी में लड़कियां दूसरे प्रदेशों की बताई जा रही हैं। पुलिस उनके परिवारों से संपर्क करेगी और परिजनों को थाने बुलाकर जानकारी ली जाएगी। इसके बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संदिग्ध गतिविधि दिखे तो पुलिस को दें सूचना
डीएसपी गोरखपाल राणा ने लोगों से अपील की कि कहीं भी किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।

