गंगौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार वह त्रिभुवन टोला में जलाशय के पास कट्टा और कारतूस लेकर बैठा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी कमर में खोसा हुआ कट्टा और जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक और मोबाइल भी जब्त किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गंगौर थाना क्षेत्र के धुसमुरी विशनपुर निवासी निलेश कुमार, पिता किशोरी साह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ गंगौर थाना कांड संख्या 144/26 के तहत शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गंगौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार वह त्रिभुवन टोला में जलाशय के पास कट्टा और कारतूस लेकर बैठा था। गुप्त सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस बल ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी कमर में खोसा हुआ कट्टा और जेब से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने उसके पास से एक बाइक और मोबाइल भी जब्त किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान गंगौर थाना क्षेत्र के धुसमुरी विशनपुर निवासी निलेश कुमार, पिता किशोरी साह के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ गंगौर थाना कांड संख्या 144/26 के तहत शस्त्र अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

