कटिहार- लापता 5 नाबालिग लड़कियां आंध्र प्रदेश में मिलीं:दुर्गा मेला देखने गई थीं सभी; RPF की मदद से पुलिस ने ढूंढा, वापस लाने के लिए टीम रवाना

कटिहार- लापता 5 नाबालिग लड़कियां आंध्र प्रदेश में मिलीं:दुर्गा मेला देखने गई थीं सभी; RPF की मदद से पुलिस ने ढूंढा, वापस लाने के लिए टीम रवाना

कटिहार में मनसाही थाना क्षेत्र से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियों को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से ढूंढ लिया गया है। सभी लड़कियां दुर्गा पूजा का मेला देखने गई थीं, जिसके बाद घर नहीं लौटी थीं। पुलिस अब उन्हें कटिहार वापस लाने की तैयारी कर रही है। मनसाही गांव की मधु देवी ने पुलिस को बताया था कि उनकी 13 वर्षीय बेटी सुप्रिया कुमारी अपनी चार सहेलियों के साथ मरंगी में मेला देखने गई थी। इसके बाद पांचों घर नहीं लौटीं। लापता लड़कियों की पहचान सुप्रिया कुमारी (13), रोशनी (13), सुहानी (14), शालू (12) और सरगम (12) के रूप में हुई है। SP ने बनाई थी विशेष टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने विशेष टीम गठित की। पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश शुरू की। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की मदद से पांचों लड़कियों को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से ढूंढ लिया गया। लड़कियों को कटिहार लाने के लिए टीम रवाना एसपी परिचय कुमार ने बताया कि पांचों लड़कियों को कटिहार वापस लाने के लिए पुलिस टीम श्रीकाकुलम भेजी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सभी लड़कियां कटिहार से आंध्र प्रदेश कैसे पहुंचीं। कटिहार में मनसाही थाना क्षेत्र से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियों को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से ढूंढ लिया गया है। सभी लड़कियां दुर्गा पूजा का मेला देखने गई थीं, जिसके बाद घर नहीं लौटी थीं। पुलिस अब उन्हें कटिहार वापस लाने की तैयारी कर रही है। मनसाही गांव की मधु देवी ने पुलिस को बताया था कि उनकी 13 वर्षीय बेटी सुप्रिया कुमारी अपनी चार सहेलियों के साथ मरंगी में मेला देखने गई थी। इसके बाद पांचों घर नहीं लौटीं। लापता लड़कियों की पहचान सुप्रिया कुमारी (13), रोशनी (13), सुहानी (14), शालू (12) और सरगम (12) के रूप में हुई है। SP ने बनाई थी विशेष टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार के पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने विशेष टीम गठित की। पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश शुरू की। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की मदद से पांचों लड़कियों को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से ढूंढ लिया गया। लड़कियों को कटिहार लाने के लिए टीम रवाना एसपी परिचय कुमार ने बताया कि पांचों लड़कियों को कटिहार वापस लाने के लिए पुलिस टीम श्रीकाकुलम भेजी गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि सभी लड़कियां कटिहार से आंध्र प्रदेश कैसे पहुंचीं।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *