कटिहार जिला स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है। जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण ढंग से मनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले का मुख्य राजकीय समारोह महेश्वरी एकेडमी मैदान में आयोजित होगा। सुबह 9 बजे खान एवं भूतत्व तथा कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री और कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण के बाद मंत्री परेड की सलामी लेंगे और जिलेवासियों को संबोधित करेंगे। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने समारोह के लिए विस्तृत समय-सारणी जारी की है। परेड गार्ड दोनों अधिकारियों को देंगे सम्मान प्रशासन ने आमंत्रित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस पदाधिकारियों और आम लोगों से सुबह 8:45 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है। समय-सारणी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुबह 8:45 बजे और जिलाधिकारी 8:50 बजे मंच पर उपस्थित होंगे। परेड गार्ड दोनों अधिकारियों को सम्मान देगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगी। जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत, सुबह 8:15 बजे कारगिल चौक पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद 8:20 बजे अंबेडकर चौक, 8:25 बजे सहायक थाना स्थित अमर जवान ज्योति, 8:30 बजे जीपी चौक, 8:35 बजे शहीद चौक और 8:40 बजे नगर निगम के सामने शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण होगा। इन श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के बाद सभी अधिकारी महेश्वरी एकेडमी मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्य समारोह संपन्न होने के बाद, जिले के अन्य सरकारी कार्यालयों में सुबह 10 बजे से ध्वजारोहण किया जाएगा।
DM ने कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों पर भी देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह स्थल पर सुरक्षा, यातायात और गर्मी से बचाव के लिए शेड व पेयजल की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस राष्ट्रीय पर्व को भव्य बनाएं। कटिहार जिला स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पूरी तरह तैयार है। जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण ढंग से मनाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले का मुख्य राजकीय समारोह महेश्वरी एकेडमी मैदान में आयोजित होगा। सुबह 9 बजे खान एवं भूतत्व तथा कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री और कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण के बाद मंत्री परेड की सलामी लेंगे और जिलेवासियों को संबोधित करेंगे। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने समारोह के लिए विस्तृत समय-सारणी जारी की है। परेड गार्ड दोनों अधिकारियों को देंगे सम्मान प्रशासन ने आमंत्रित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस पदाधिकारियों और आम लोगों से सुबह 8:45 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील की है। समय-सारणी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुबह 8:45 बजे और जिलाधिकारी 8:50 बजे मंच पर उपस्थित होंगे। परेड गार्ड दोनों अधिकारियों को सम्मान देगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगी। जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत, सुबह 8:15 बजे कारगिल चौक पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद 8:20 बजे अंबेडकर चौक, 8:25 बजे सहायक थाना स्थित अमर जवान ज्योति, 8:30 बजे जीपी चौक, 8:35 बजे शहीद चौक और 8:40 बजे नगर निगम के सामने शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण होगा। इन श्रद्धांजलि कार्यक्रमों के बाद सभी अधिकारी महेश्वरी एकेडमी मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्य समारोह संपन्न होने के बाद, जिले के अन्य सरकारी कार्यालयों में सुबह 10 बजे से ध्वजारोहण किया जाएगा।
DM ने कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों पर भी देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह स्थल पर सुरक्षा, यातायात और गर्मी से बचाव के लिए शेड व पेयजल की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस राष्ट्रीय पर्व को भव्य बनाएं।


