कटिहार में दूल्हा खुद ट्रैक्टर चलाकर पहुंचा दुल्हन के घर:2 दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टरों के साथ निकली बारात, सड़क पर उमड़ी लोगों की भीड़

कटिहार में दूल्हा खुद ट्रैक्टर चलाकर पहुंचा दुल्हन के घर:2 दर्जन से ज्यादा ट्रैक्टरों के साथ निकली बारात, सड़क पर उमड़ी लोगों की भीड़

कटिहार जिले में एक अनोखी बारात चर्चा का विषय बनी हुई है। फलका प्रखंड में एक दूल्हा लग्जरी कारों के बजाय खुद ट्रैक्टर चलाकर दुल्हन के घर पहुंचा। इस अनूठे नजारे को देखने के लिए सड़क पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह घटना फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत अंतर्गत मांगणपट्टी गांव की है। वार्ड संख्या 12 निवासी मो. महबूब के पुत्र दिलशाद उर्फ राजा की शादी मोरसंडा गांव निवासी मोहम्मद आबिद की पुत्री रौनक परवीन के साथ तय हुई थी। मंगलवार को शादी के दिन दूल्हा राजा ने खुद ट्रैक्टर की स्टेयरिंग संभाली और बारात लेकर दुल्हन के घर की ओर रवाना हुए। ट्रैक्टर उनके जीवन का अभिन्न अंग है इस बारात में दूल्हे के साथ अन्य बाराती भी ट्रैक्टरों और अन्य देसी वाहनों पर सवार होकर पहुंचे। ग्रामीण सुनील कुमार के अनुसार, बारात में दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर शामिल थे, जिसने इसे और भी खास बना दिया। दूल्हे दिलशाद उर्फ राजा ने बताया कि उनका परिवार किसान है और ट्रैक्टर उनके जीवन का अभिन्न अंग है। खेती और रोजमर्रा के कामों में ट्रैक्टर का उपयोग होता है, इसलिए उन्होंने अपनी शादी में भी इसे ही बारात का साथी बनाने का फैसला किया। दूल्हे को खुद ट्रैक्टर चलाते देख रास्ते में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस अनोखे नजारे को देखने के लिए घरों से बाहर निकल आए। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से दूल्हे और बारात का वीडियो भी बनाया, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। कटिहार जिले में एक अनोखी बारात चर्चा का विषय बनी हुई है। फलका प्रखंड में एक दूल्हा लग्जरी कारों के बजाय खुद ट्रैक्टर चलाकर दुल्हन के घर पहुंचा। इस अनूठे नजारे को देखने के लिए सड़क पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह घटना फलका थाना क्षेत्र के मोरसंडा पंचायत अंतर्गत मांगणपट्टी गांव की है। वार्ड संख्या 12 निवासी मो. महबूब के पुत्र दिलशाद उर्फ राजा की शादी मोरसंडा गांव निवासी मोहम्मद आबिद की पुत्री रौनक परवीन के साथ तय हुई थी। मंगलवार को शादी के दिन दूल्हा राजा ने खुद ट्रैक्टर की स्टेयरिंग संभाली और बारात लेकर दुल्हन के घर की ओर रवाना हुए। ट्रैक्टर उनके जीवन का अभिन्न अंग है इस बारात में दूल्हे के साथ अन्य बाराती भी ट्रैक्टरों और अन्य देसी वाहनों पर सवार होकर पहुंचे। ग्रामीण सुनील कुमार के अनुसार, बारात में दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर शामिल थे, जिसने इसे और भी खास बना दिया। दूल्हे दिलशाद उर्फ राजा ने बताया कि उनका परिवार किसान है और ट्रैक्टर उनके जीवन का अभिन्न अंग है। खेती और रोजमर्रा के कामों में ट्रैक्टर का उपयोग होता है, इसलिए उन्होंने अपनी शादी में भी इसे ही बारात का साथी बनाने का फैसला किया। दूल्हे को खुद ट्रैक्टर चलाते देख रास्ते में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस अनोखे नजारे को देखने के लिए घरों से बाहर निकल आए। कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से दूल्हे और बारात का वीडियो भी बनाया, जो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *