कटिहार में खुलेगा IB का स्थायी ऑफिस:सरकार ने जमीन आवंटित की, मंत्री बोले-‘चिकन नेक के पास होने से इलाका संवेदनशील’

कटिहार में खुलेगा IB का स्थायी ऑफिस:सरकार ने जमीन आवंटित की, मंत्री बोले-‘चिकन नेक के पास होने से इलाका संवेदनशील’

बिहार के राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि कटिहार में जल्द ही इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का स्थायी कार्यालय खोला जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए जमीन आवंटित कर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है। उन्होंने यह जानकारी कटिहार रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बातचीत के दौरान दी। कटिहार की भौगोलिक स्थिति अहम डॉ. जायसवाल ने कहा कि कटिहार की भौगोलिक स्थिति देश की आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। यह क्षेत्र सिलीगुड़ी कॉरिडोर यानी ‘चिकन नेक’ के नजदीक होने के साथ-साथ बांग्लादेश सीमा क्षेत्र के करीब है। ऐसे में यहां खुफिया गतिविधियों की निगरानी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अस्थायी की जगह बनेगा स्थायी ऑफिस मंत्री के अनुसार, कटिहार में अभी आईबी की अस्थायी व्यवस्था के तहत कामकाज होता है। अब केंद्र सरकार की ओर से यहां स्थायी कार्यालय स्थापित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। राज्य सरकार ने कार्यालय के लिए जमीन चिह्नित कर आवंटन से संबंधित जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली है। घुसपैठ और तस्करी पर रहेगी नजर स्थायी कार्यालय के जरिए देश विरोधी गतिविधियों, संभावित घुसपैठ और तस्करी से जुड़ी गतिविधियों पर निगरानी मजबूत होने की बात कही गई है। खुफिया सूचनाओं के तेजी से आदान-प्रदान और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय से कार्रवाई में भी तेजी आने की उम्मीद है। चिकन नेक के करीब होने से रणनीतिक महत्व कटिहार सिलीगुड़ी कॉरिडोर के करीब स्थित है। यह कॉरिडोर पूर्वोत्तर राज्यों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला बेहद महत्वपूर्ण भू-भाग है। इसके अलावा कटिहार की भौगोलिक स्थिति पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश सीमा क्षेत्र के नजदीक है। इसी वजह से यह इलाका सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। बिहार के राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि कटिहार में जल्द ही इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का स्थायी कार्यालय खोला जाएगा। राज्य सरकार ने इसके लिए जमीन आवंटित कर प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है। उन्होंने यह जानकारी कटिहार रेलवे स्टेशन पर मीडिया से बातचीत के दौरान दी। कटिहार की भौगोलिक स्थिति अहम डॉ. जायसवाल ने कहा कि कटिहार की भौगोलिक स्थिति देश की आंतरिक सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। यह क्षेत्र सिलीगुड़ी कॉरिडोर यानी ‘चिकन नेक’ के नजदीक होने के साथ-साथ बांग्लादेश सीमा क्षेत्र के करीब है। ऐसे में यहां खुफिया गतिविधियों की निगरानी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अस्थायी की जगह बनेगा स्थायी ऑफिस मंत्री के अनुसार, कटिहार में अभी आईबी की अस्थायी व्यवस्था के तहत कामकाज होता है। अब केंद्र सरकार की ओर से यहां स्थायी कार्यालय स्थापित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। राज्य सरकार ने कार्यालय के लिए जमीन चिह्नित कर आवंटन से संबंधित जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली है। घुसपैठ और तस्करी पर रहेगी नजर स्थायी कार्यालय के जरिए देश विरोधी गतिविधियों, संभावित घुसपैठ और तस्करी से जुड़ी गतिविधियों पर निगरानी मजबूत होने की बात कही गई है। खुफिया सूचनाओं के तेजी से आदान-प्रदान और संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय से कार्रवाई में भी तेजी आने की उम्मीद है। चिकन नेक के करीब होने से रणनीतिक महत्व कटिहार सिलीगुड़ी कॉरिडोर के करीब स्थित है। यह कॉरिडोर पूर्वोत्तर राज्यों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाला बेहद महत्वपूर्ण भू-भाग है। इसके अलावा कटिहार की भौगोलिक स्थिति पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश सीमा क्षेत्र के नजदीक है। इसी वजह से यह इलाका सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *