कटनी में दिन में घर से 10 लाख की चोरी:कन्या भोज के बाद परिवार प्रसाद चढ़ाने मंदिर गया था, एक घंटे बाद ताल टूटे मिले

कटनी में दिन में घर से 10 लाख की चोरी:कन्या भोज के बाद परिवार प्रसाद चढ़ाने मंदिर गया था, एक घंटे बाद ताल टूटे मिले

कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत निमिया मोहल्ला में सोमवार को चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान में चोरी की। बदमाश महज एक घंटे के भीतर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी ले गए। निमिया मोहल्ला निवासी रत्नेश कुमार नेमा के घर सोमवार को कन्या भोज का आयोजन था। अनुष्ठान खत्म होने के बाद दोपहर करीब सवा 12 बजे वे परिवार समेत पास ही स्थित जालपा मढ़िया मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गए थे। जाते समय मकान में ताला लगा हुआ था। करीब एक घंटे बाद दोपहर डेढ़ बजे जब परिजन वापस लौटे, तो घर का मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों और अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे, सामान बिखरा हुआ था और अलमारी में रखे कीमती जेवरात व नकदी गायब थी। सीसीटीवी में नजर आए संदिग्ध पीड़ित परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात दोपहर साढ़े 12 से डेढ़ बजे के बीच अंजाम दी गई। गायब हुए सामान और नकदी की अनुमानित कीमत 10 लाख है। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फुटेज में कुछ संदिग्ध युवक मकान के आसपास मंडराते हुए नजर आए हैं। पुलिस इन सुरागों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और उन्हें दबोचने में जुट गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *