कटनी में खतरे में सफर करने को मजबूर लोग:रोज लोडिंग वाहन में आ-जा रहे मुसाफिर, पुलिस कर रही खानापूर्ति

कटनी में खतरे में सफर करने को मजबूर लोग:रोज लोडिंग वाहन में आ-जा रहे मुसाफिर, पुलिस कर रही खानापूर्ति

कटनी जिले में यात्रियों की सुरक्षा को अनदेखा किया जा रहा है। यातायात नियमों का उल्लंघन कर क्षमता से ज़्यादा सवारियां भरकर वाहन चलाए जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 43 (कटनी-बड़वारा मार्ग) पर ऐसा ही एक मामला सामने आया। यहां तीन पिकअप चालक बड़ी संख्या में लोगों को जान जोखिम में डालकर वाहन चला रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, कटनी और बड़वारा के बीच पिकअप, ऑटो और ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे मालवाहक वाहनों में रोज़ाना नियम विरुद्ध यात्री बैठाए जाते हैं। व्यस्त मार्ग पर तेज रफ्तार में ओवरलोड वाहन दौड़ना बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है। बड़वारा थाना प्रभारी ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई करती रही है। आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *