कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबी महिला, मौत:सीतापुर में अस्पताल ले जाते समय जान गई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबी महिला, मौत:सीतापुर में अस्पताल ले जाते समय जान गई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

सीतापुर के रामपुरकलां थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर 12 बजे कच्ची दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक विधिक कार्रवाई कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान भानकुमारी (32) पत्नी अनुज कुमार निवासी ग्राम महेशपुर, थाना रामपुरकलां, सीतापुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह वह घर के पास मौजूद थी और साफ सफाई कर रही थी। इसी दौरान कच्ची दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
हादसा होते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। ग्रामीणों के मुताबिक कच्ची दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे थे। हादसे के बाद परिजन महिला को लेकर अटरिया स्थित हिंद अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर रामपुरकलां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे की सूचना के बाद मृतक के परिवार में भी कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार बारिश के बाद क्षेत्र में कच्चे मकानों और दीवारों के गिरने का खतरा बढ़ गया है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे के बाद प्रशासन की टीम द्वारा भी मौके का जायजा लेकर आर्थिक मुआवजे की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार मृतक महिला के एक साल को बेटी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *