‘कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे…’, DCP नरेन्द्र रावत पर सज्जन वर्मा का तीखा हमला

‘कई सिंघम आए और चले गए, ये इंदौर है प्यारे…’, DCP नरेन्द्र रावत पर सज्जन वर्मा का तीखा हमला

Indore Sajjan Verma Attacks DCP Narendra Rawat: इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम दौरान मंच पर राहुल गांधी की टीम और डीसीपी नरेन्द्र रावत के बीच हुई बहसबाजी अब सियासी बयानबाजी का मुद्दा बन गई है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन वर्मा ने इस घटना को लेकर डीसीपी नरेन्द्र रावत पर तीखा हमला बोला है। सज्जन वर्मा ने कहा है कि एक अदना सा अधिकारी खुद को सिंघम समझ रहा है, लेकिन उसे पता नहीं कि ये इंदौर है, यहां कई सिंघम आए और कई चले गए।

सज्जन वर्मा ने कहा- ‘सरकार बदलती रहती है’

सज्जन वर्मा ने कहा कि पुलिस अधिकारी मंच पर चढ़ गए और वहां मौजूद लोगों से सवाल करने लगे। कहने लगा इतनी भीड़ कैसे आ रही है, राहुल गांधी की टीम के साथ बहसबाजी की। तेरे बाप का कार्यक्रम है, राहुल गांधी का कार्यक्रम है, 10 गुना भीड़ आएगी। उसे पता होना चाहिए सरकारें बदलती रहती हैं, कई सिंघम आए और चले गए…ये इंदौर है प्यारे।

मंच पर बनी थी विवाद की स्थिति

बता दें कि शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से ठीक पहले डीसीपी नरेन्द्र रावत पुलिसकर्मियों के साथ मंच पर पहुंचे थे। तब उनकी आयोजकों के साथ किसी बात को लेकर बहस हुई थी और इसी दौरान कथित तौर पर राहुल गांधी की टीम को पुलिस अधिकारी द्वारा धक्का दिए जाने का आरोप है। मंच पर हुई बहसबाजी के कारण वहां पर कुछ देर के लिए विवाद की स्थिति बन गई थी। इस पूरी घटना के वीडियो भी सामने आए थे, जिनमें मंच पर पुलिस अधिकारी व आयोजकों के बीच बहस बाजी होते दिख रही थी। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तब किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत करा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *