कई वार्डों में जलापूर्ति बाधित, निदान की मांग

कई वार्डों में जलापूर्ति बाधित, निदान की मांग

विभूतिपुर| कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 8, 9, 10 सहित अन्य वार्डों में कई दिनों से जलापूर्ति बाधित रहने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलापूर्ति बंद रहने से पीने के पानी के साथ खाना बनाने, घरेलू कार्यों और मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में पंचायत के पंंसस सह उपप्रमुख सुजीत कुमार चौधरी ने कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ सुनील कुमार को पत्र देकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि पंचायत के उक्त वार्डों के लोग पीएचईडी की नल-जल योजना के तहत कल्याणपुर बड़ी टंकी से होने वाली जलापूर्ति पर निर्भर हैं। पंचायत सरकार भवन परिसर स्थित टंकी से जलापूर्ति बाधित होने के कारण लोगों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। विभूतिपुर| कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 8, 9, 10 सहित अन्य वार्डों में कई दिनों से जलापूर्ति बाधित रहने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलापूर्ति बंद रहने से पीने के पानी के साथ खाना बनाने, घरेलू कार्यों और मवेशियों के लिए पानी की व्यवस्था करने में परेशानी हो रही है। इस संबंध में पंचायत के पंंसस सह उपप्रमुख सुजीत कुमार चौधरी ने कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ सुनील कुमार को पत्र देकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। उन्होंने बताया कि पंचायत के उक्त वार्डों के लोग पीएचईडी की नल-जल योजना के तहत कल्याणपुर बड़ी टंकी से होने वाली जलापूर्ति पर निर्भर हैं। पंचायत सरकार भवन परिसर स्थित टंकी से जलापूर्ति बाधित होने के कारण लोगों के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *