कंपिल में रामबरात का गंगा रोड पर भव्य स्वागत:मुस्लिम समाज ने बरसाए फूल, 75 झांकियां रहीं आकर्षण

कंपिल में रामबरात का गंगा रोड पर भव्य स्वागत:मुस्लिम समाज ने बरसाए फूल, 75 झांकियां रहीं आकर्षण

फर्रुखाबाद के कंपिल में सोमवार देर शाम श्री रामलीला महोत्सव के तहत भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई, जिसका मुस्लिम समाज ने गंगा रोड पर फूल बरसाकर स्वागत किया। उन्होंने रामलीला कमेटी के पदाधिकारी को पगड़ी भी पहनाई। बरात में 75 आकर्षक झांकियां थीं। गणेश, शिव अखाड़ा, काली अखाड़ा, दुर्गा, शंकर, महर्षि कश्यप और विष्णु की झांकियां प्रमुख थीं। बरात से पहले कंपिल के पूर्व चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव और कायमगंज के सुरेंद्र गुप्ता ने रामदरबार की पूजा की। रात एक बजे करीब भगवान की बारात रामेश्वरनाथ मंदिर पर पहुंची। यहां भगवान का विवाह संपन हुआ। शोभायात्रा रामलीला मैदान से पट्टी मदारी, मुख्य चौराहा, गंगा रोड, रामेश्वर नाथ मंदिर होते कालेश्वर नाथ मंदिर मार्ग से गुजरी। नगरवासियों ने जगह-जगह फूल बरसाकर बरात का स्वागत किया। रामेश्वर नाथ मंदिर में श्रीराम-सीता का विवाह संपन्न हुआ। थानाध्यक्ष नितिन कुमार पुलिस बल के साथ सुरक्षा में थे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नीरज कुमार पाण्डेय, महामंत्री आयेंद्र सिंह यादव, कोषाध्यक्ष राघव चंद्र शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नितिन मिश्रा, आदेश वर्मा, संयोजक उपेंद्र सिंह लोधी, उपाध्यक्ष चमन द्विवेदी और रामू पाठक समेत कई पदाधिकारी आयोजन में शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *