कंटेनर में ठूंसकर ले जाए जा रहे थे 147 मवेशी:कैमूर में तस्कर को दबोचा, NH-19 पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया कंटेनर

कंटेनर में ठूंसकर ले जाए जा रहे थे 147 मवेशी:कैमूर में तस्कर को दबोचा, NH-19 पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया कंटेनर

कैमूर पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्गावती थाना क्षेत्र में एक कंटेनर से 147 मवेशियों को बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया और कंटेनर को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि औरंगाबाद की ओर से एक कंटेनर में अवैध तरीके से मवेशियों को ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर दुर्गावती थाना पुलिस ने NH-19 पर दहला मोड़ के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… संदिग्ध कंटेनर रोककर ली गई तलाशी वाहन जांच के दौरान पुलिस ने BR26-GB6399 नंबर के कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच में कंटेनर के अंदर मवेशियों को बेहद क्रूर तरीके से बांधकर रखा गया था। पुलिस ने सभी 147 मवेशियों को कंटेनर से बाहर निकाला। जहानाबाद का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान मो. तपसी, पिता मो. सगिल, निवासी जामुक गांव, जिला जहानाबाद के रूप में हुई है। केस दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी दुर्गावती थाना में मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। कैमूर पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कैमूर पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दुर्गावती थाना क्षेत्र में एक कंटेनर से 147 मवेशियों को बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक कथित तस्कर को गिरफ्तार किया और कंटेनर को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि औरंगाबाद की ओर से एक कंटेनर में अवैध तरीके से मवेशियों को ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर दुर्गावती थाना पुलिस ने NH-19 पर दहला मोड़ के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… संदिग्ध कंटेनर रोककर ली गई तलाशी वाहन जांच के दौरान पुलिस ने BR26-GB6399 नंबर के कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच में कंटेनर के अंदर मवेशियों को बेहद क्रूर तरीके से बांधकर रखा गया था। पुलिस ने सभी 147 मवेशियों को कंटेनर से बाहर निकाला। जहानाबाद का रहने वाला है गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान मो. तपसी, पिता मो. सगिल, निवासी जामुक गांव, जिला जहानाबाद के रूप में हुई है। केस दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी दुर्गावती थाना में मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। कैमूर पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *