Kangana Ranaut On Shabana Azmi: बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं, चाहे वो दोस्ती हो या दुश्मनी। कंगना रनौत और शबाना आज़मी के रिश्ते में भी एक अजीब बात है। दोनों की बातें शायद ही कभी एक जैसी रही हों, और पब्लिक बहसों में अक्सर उनके नाम अलग-अलग तरफ देखे गए हैं। फिर भी, जब 2024 में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर रनौत को थप्पड़ मारा गया, तो आजमी उन लोगों में से थीं जिन्होंने इसका जश्न मनाने से मना कर दिया था। उन्होंने सबके सामने हमले की बुराई की, जिससे यह साफ़ हो गया कि पर्सनल मतभेद हिंसा को सही नहीं ठहरा सकते।
कंगना ने शबाना आजमी पर कसा तंज
एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) और दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी (Shabana Azmi) के बीच का रिश्ता हमेशा से सुर्खियों में रहा है। दोनों की विचारधाराएं कभी मेल नहीं खातीं और सार्वजनिक मंचों पर दोनों हमेशा एक-दूसरे के विपरीत खड़ी नजर आती हैं। लेकिन इस बार कंगना ने शबाना आजमी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने अपने युवाओं को जनरेशन गटर बयान के बचाव में शबाना आजमी को घसीट लिया है।
कंगना ने एएनआई (ANI) को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे लोगों में आधे से ज्यादा लोग “शबाना आजमी-टाइप लोग” थे। कंगना का ये बयान जैसे ही आया, लोग उस पुराने वाकये को याद करने लगे जब कगना रनौत को थप्पड़ पड़ा था और शबाना आजमी ने अपने तमाम मतभेदों को भुलाकर एक्ट्रेस का पक्ष लिया था।
कंगना के थप्पड़ विवाद पर शबाना आजमी ने किया था सपोर्ट
यह किस्सा जून 2024 का है, रनौत जो उस समय BJP की नई MP चुनी गई थीं, चंडीगढ़ एयरपोर्ट से गुजर रही थीं, जब सिक्योरिटी चेक के दौरान एक CISF कॉन्स्टेबल ने उन्हें थप्पड़ मारा और गाली-गलौज की थी। रनौत ने जब उस कांस्टेबल से पूछा कि उसने उन्हें क्यों मारा? तो उसने कहा कि वह कंगना रनौत से किसान आंदोलन पर विवादित बयान देने की वजह से नाराज थीं।
इस थप्पड़ के बाद ये पूरा मामला जल्द ही एक राजनीतिक मुद्दा बन गया था, उस समय सोशल मीडिया पर लोगों का एक वर्ग इस थप्पड़ कांड का जश्न मना रहा था, लेकिन राजनीति और विचारधारा से परे हटकर शबाना आजमी कंगना के समर्थन में उतर आई थीं।

शबाना आजमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘X’ पर लिखा था, “मुझे कंगना रनौत से कोई लगाव या प्यार नहीं है। लेकिन मैं इस थप्पड़ का जश्न मनाने वाले गिरोह में शामिल नहीं हो सकती। अगर सुरक्षा में तैनात जवान ही खुद कानून हाथ में लेने लगेंगे, तो इस देश में कोई भी नागरिक सुरक्षित नहीं रह पाएगा।”
जावेद अख्तर से कानूनी लड़ाई के बावजूद किया था पोस्ट
शबाना आजमी का यह स्टैंड इसलिए भी खास था क्योंकि उनके पति और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) और कंगना रनौत के बीच साल 2020 से ही मानहानि का कोर्ट केस चल रहा था। एक तरफ परिवार में कानूनी जंग जारी थी, तो दूसरी तरफ शबाना ने हिंसा के खिलाफ अपनी आवाज उठाकर उसूलों की मिसाल पेश की थी।
लेकिन अब दो साल बाद, कंगना रनौत के नए बयान ने एक बार फिर दोनों अभिनेत्रियों के बीच की पुरानी खाई को चौड़ा कर दिया है। जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों को शबाना आजमी की सोच से जोड़कर कंगना ने यह साफ कर दिया है कि उनके और आजमी परिवार के बीच रिश्ते सुधरने की फिलहाल कोई उम्मीद नहीं है।


