औरैया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के मौके पर बुधवार एक बजे एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के स्पेशल एजुकेटर ने पुलिसकर्मियों को सांकेतिक भाषा सिखाई। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बधिर और सुनने में अक्षम लोगों के साथ प्रभावी बातचीत करना था। इसका मकसद उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता बढ़ाना भी था। यह प्रशिक्षण समावेशी समाज बनाने की दिशा में एक कदम है। इसका लक्ष्य संवाद की बाधाओं को दूर करना और सभी के अधिकारों व सम्मान के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अजीतमल ने बेसिक शिक्षा विभाग के स्पेशल एजुकेटर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक समेत कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

