औरंगाबाद में RLM का अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम:हक-अधिकार के लिए एकजुट होने का आह्वान; अशोक राम बोले- समाज की मजबूती एकता से ही संभव है

औरंगाबाद में RLM का अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम:हक-अधिकार के लिए एकजुट होने का आह्वान; अशोक राम बोले- समाज की मजबूती एकता से ही संभव है

औरंगाबाद के बेला गांव शनिवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा(रालोमो) की ओर से अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति समाज के हक-अधिकार, सामाजिक भागीदारी और राजनीतिक सशक्तीकरण के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और शिक्षा को सामाजिक बदलाव का प्रमुख माध्यम बनाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार कुशवाहा ने की, जबकि संचालन अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव पासवान ने किया। पार्टी के नेताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए आपसी एकता, शिक्षा, जागरूकता और राजनीतिक भागीदारी आवश्यक है। जब तक समाज के लोग अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक नहीं होंगे, तब तक विकास की प्रक्रिया को पूरी तरह प्रभावी नहीं बनाया जा सकता। मुख्य वक्ता अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि समाज के लोगों को अपने हक और अधिकारों के लिए एकजुट होने की जरूरत है। समाज की मजबूती आपसी सहयोग और एकता से ही संभव है। लोगों को सामाजिक चुनौतियों का सामना करने के लिए संगठित होकर आगे आना चाहिए। उन्होंने शिक्षा को प्राथमिकता देने और नई पीढ़ी को जागरूक बनाने पर भी जोर दिया। गरीबों और वंचितों की आवाज सदन तक पहुंचा रहे उपेंद्र कुशवाहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की भूमिका का उल्लेख करते हुए अशोक राम ने कहा कि वे गरीबों, वंचितों और अनुसूचित जाति समाज की समस्याओं को सदन तक पहुंचाने का काम करते रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को मजबूत करने की अपील की। अशोक राम ने कहा कि समाज के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। जब समाज के लोग एकजुट होकर अपनी समस्याओं को उठाएंगे, तभी उनकी आवाज प्रभावी तरीके से संबंधित मंचों तक पहुंच सकेगी। सामाजिक एकता के साथ शिक्षा और राजनीतिक जागरूकता को बढ़ावा देकर समाज को आगे ले जाने की जरूरत है। वहीं, रालोमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार कुशवाहा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। इसके लिए लोगों को शिक्षा, रोजगार और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना जरूरी है। शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ओबरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजय कुशवाहा, वरिष्ठ रालोमो नेता विकास कुशवाहा, जिला प्रवक्ता अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार और प्रदेश सचिव निर्भय पासवान सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देना आवश्यक है। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सविता कुशवाहा, प्रदेश सचिव नीतीश कुमार कुशवाहा, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष जमुना राम, देव प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा सिंह, महिला नेत्री पुष्पा देवी, सुनैना देवी, अनिशा राज और गया जिला के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र पासवान सहित रालोमो के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से अनुसूचित जाति समाज में एकता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। औरंगाबाद के बेला गांव शनिवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा(रालोमो) की ओर से अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति समाज के हक-अधिकार, सामाजिक भागीदारी और राजनीतिक सशक्तीकरण के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और शिक्षा को सामाजिक बदलाव का प्रमुख माध्यम बनाने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण कुमार कुशवाहा ने की, जबकि संचालन अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव पासवान ने किया। पार्टी के नेताओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए आपसी एकता, शिक्षा, जागरूकता और राजनीतिक भागीदारी आवश्यक है। जब तक समाज के लोग अपने अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक नहीं होंगे, तब तक विकास की प्रक्रिया को पूरी तरह प्रभावी नहीं बनाया जा सकता। मुख्य वक्ता अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि समाज के लोगों को अपने हक और अधिकारों के लिए एकजुट होने की जरूरत है। समाज की मजबूती आपसी सहयोग और एकता से ही संभव है। लोगों को सामाजिक चुनौतियों का सामना करने के लिए संगठित होकर आगे आना चाहिए। उन्होंने शिक्षा को प्राथमिकता देने और नई पीढ़ी को जागरूक बनाने पर भी जोर दिया। गरीबों और वंचितों की आवाज सदन तक पहुंचा रहे उपेंद्र कुशवाहा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की भूमिका का उल्लेख करते हुए अशोक राम ने कहा कि वे गरीबों, वंचितों और अनुसूचित जाति समाज की समस्याओं को सदन तक पहुंचाने का काम करते रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से उपेंद्र कुशवाहा के हाथों को मजबूत करने की अपील की। अशोक राम ने कहा कि समाज के लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के साथ-साथ राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। जब समाज के लोग एकजुट होकर अपनी समस्याओं को उठाएंगे, तभी उनकी आवाज प्रभावी तरीके से संबंधित मंचों तक पहुंच सकेगी। सामाजिक एकता के साथ शिक्षा और राजनीतिक जागरूकता को बढ़ावा देकर समाज को आगे ले जाने की जरूरत है। वहीं, रालोमो जिलाध्यक्ष अरुण कुमार कुशवाहा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। इसके लिए लोगों को शिक्षा, रोजगार और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना जरूरी है। शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ओबरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजय कुशवाहा, वरिष्ठ रालोमो नेता विकास कुशवाहा, जिला प्रवक्ता अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार और प्रदेश सचिव निर्भय पासवान सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी को बढ़ावा देना आवश्यक है। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सविता कुशवाहा, प्रदेश सचिव नीतीश कुमार कुशवाहा, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष जमुना राम, देव प्रखंड अध्यक्ष दुर्गा सिंह, महिला नेत्री पुष्पा देवी, सुनैना देवी, अनिशा राज और गया जिला के कार्यकारी अध्यक्ष जितेंद्र पासवान सहित रालोमो के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से अनुसूचित जाति समाज में एकता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *