औरंगाबाद में बंद घर से लाखों की चोरी:ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे, कीमती सामान लेकर फरार; गुजरात में है मकान मालिक की पोस्टिंग

औरंगाबाद में बंद घर से लाखों की चोरी:ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे, कीमती सामान लेकर फरार; गुजरात में है मकान मालिक की पोस्टिंग

औरंगाबाद शहर के हनुमान नगर में बुधवार को बंद घर में चोरी हुई है। मेन डोर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। कीमती सामान लेकर फरार हो गए। आवेदन के आधार पर नागर थाना पुलिस केस दर्जकर छानबीन में जुट गई है। घटना श्रीकृष्ण नगर अहरी स्थित वार्ड नंबर 20 की है। जानकारी के अनुसार, विजेता पटेल के घर को चोरों ने निशाना बनाया। मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पड़ोसी प्रेम कुमार मौके पर पहुंचे। घर के अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। मकान मालिक की पोस्टिंग गुजरात में है प्रेम कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि घर में चोरी कितने की हुई है, इसकी पूरी जानकारी मकान मालिक के आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। विजेता पटेल के पति पप्पू इंजीनियर हैं और फिलहाल गुजरात में पदस्थापित हैं। विजेता पिछले कुछ दिनों से अपने पति के पास गुजरात गई थी। जानकारी मिलने पर औरंगाबाद के लिए रवाना हो चुकी है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार केस संख्या 538/26 दर्ज किया गया है। जांच की जिम्मेदारी एसआई सरोज कुमार को सौंपी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की गतिविधियों और उनकी पहचान के संबंध में सुराग मिल सके। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। चोरी का आकलन किया जा रहा है पड़ोसी प्रेम कुमार ने पुलिस से चोरी की घटना की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि चोरी गए सामान का वास्तविक विवरण मकान मालिक के आने के बाद स्पष्ट होगा। इसके आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल पड़ोसी के लिखित आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। औरंगाबाद शहर के हनुमान नगर में बुधवार को बंद घर में चोरी हुई है। मेन डोर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। कीमती सामान लेकर फरार हो गए। आवेदन के आधार पर नागर थाना पुलिस केस दर्जकर छानबीन में जुट गई है। घटना श्रीकृष्ण नगर अहरी स्थित वार्ड नंबर 20 की है। जानकारी के अनुसार, विजेता पटेल के घर को चोरों ने निशाना बनाया। मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद पड़ोसी प्रेम कुमार मौके पर पहुंचे। घर के अंदर जाने पर उन्होंने देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी का ताला भी टूटा हुआ था। मकान मालिक की पोस्टिंग गुजरात में है प्रेम कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि घर में चोरी कितने की हुई है, इसकी पूरी जानकारी मकान मालिक के आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। विजेता पटेल के पति पप्पू इंजीनियर हैं और फिलहाल गुजरात में पदस्थापित हैं। विजेता पिछले कुछ दिनों से अपने पति के पास गुजरात गई थी। जानकारी मिलने पर औरंगाबाद के लिए रवाना हो चुकी है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार केस संख्या 538/26 दर्ज किया गया है। जांच की जिम्मेदारी एसआई सरोज कुमार को सौंपी गई है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की गतिविधियों और उनकी पहचान के संबंध में सुराग मिल सके। संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। चोरी का आकलन किया जा रहा है पड़ोसी प्रेम कुमार ने पुलिस से चोरी की घटना की गंभीरता से जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि चोरी गए सामान का वास्तविक विवरण मकान मालिक के आने के बाद स्पष्ट होगा। इसके आधार पर मामले की जांच को आगे बढ़ाया जाएगा। फिलहाल पड़ोसी के लिखित आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *