औरंगाबाद में प्रभारी मंत्री रमा निषाद फहराएंगी तिरंगा:डीएम और एसपी भी समारोह में रहेंगे मौजूद, भामाशाह सम्मान के लिए पुरस्कार वितरण भी होगा

औरंगाबाद में प्रभारी मंत्री रमा निषाद फहराएंगी तिरंगा:डीएम और एसपी भी समारोह में रहेंगे मौजूद, भामाशाह सम्मान के लिए पुरस्कार वितरण भी होगा

औरंगाबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने 15 अगस्त के कार्यक्रम की मिनट-टू-मिनट रूपरेखा जारी कर दी है। मुख्य समारोह गांधी मैदान में आयोजित होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा का गांधी मैदान में सुबह 8:40 बजे आगमन और जनरल सैल्यूट होगा। इसके बाद डीएम अभिलाषा शर्मा औरंगाबाद 8:45 बजे पहुंचेंगी। सुबह 8:50 बजे प्रभारी मंत्री रमा निषाद का आगमन एवं जनरल सैल्यूट होगा। 8:55 बजे प्रभारी मंत्री द्वारा निरीक्षण वाहन से सलामी गार्ड का अवलोकन किया जाएगा। सुबह 9:00 बजे राष्ट्रगीत के बाद 9:03 बजे प्रभारी मंत्री द्वारा ध्वजारोहण एवं सलामी गार्ड द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी जाएगी। परेड, संबोधन और पुरस्कार वितरण ध्वजारोहण के बाद समीक्षा क्रम में परेड आगे बढ़ेगा। सुबह 9:10 बजे प्रभारी मंत्री का संबोधन होगा। इसके बाद 9:20 बजे परेड, 9:23 बजे वाद्य संगीत प्रतियोगिता तथा 9:27 बजे भामाशाह सम्मान के लिए पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम निर्धारित है। सुबह 9:30 बजे राष्ट्रगीत और 9:33 बजे राष्ट्रगान होगा। इसके बाद 9:35 बजे फर्स्ट इन कमांड की ओर से परेड समाप्ति के लिए मुख्य अतिथि से आदेश लिया जाएगा। कार्यक्रम के अगले चरण में सुबह 9:45 बजे प्रभारी मंत्री द्वारा महादलित टोला, दानी बिगहा, वार्ड नंबर-02 में ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है। शहर में अलग-अलग स्थानों पर ध्वजारोहण जिला प्रशासन की दूसरी मिनट-टू-मिनट रूपरेखा के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के दिन जिला पदाधिकारी के आवास पर सुबह 8:15 बजे कार्यक्रम होगा। इसके बाद सुबह 9:00 बजे गांधी मैदान, 9:40 बजे समाहरणालय परिसर में माल्यार्पण तथा 9:45 बजे समाहरणालय में ध्वजारोहण निर्धारित है। सुबह 10:05 बजे डीआरडीए कार्यालय और 10:10 बजे अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम होगा। इसके बाद 10:20 से 10:40 बजे तक महादलित टोला में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 10:50 बजे आरक्षी केंद्र, औरंगाबाद में कार्यक्रम होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन ने सभी कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की तैयारी की है। गांधी मैदान में मुख्य समारोह के दौरान परेड, सांस्कृतिक एवं सम्मान कार्यक्रमों के साथ देशभक्ति का माहौल देखने को मिलेगा। औरंगाबाद में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने 15 अगस्त के कार्यक्रम की मिनट-टू-मिनट रूपरेखा जारी कर दी है। मुख्य समारोह गांधी मैदान में आयोजित होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा का गांधी मैदान में सुबह 8:40 बजे आगमन और जनरल सैल्यूट होगा। इसके बाद डीएम अभिलाषा शर्मा औरंगाबाद 8:45 बजे पहुंचेंगी। सुबह 8:50 बजे प्रभारी मंत्री रमा निषाद का आगमन एवं जनरल सैल्यूट होगा। 8:55 बजे प्रभारी मंत्री द्वारा निरीक्षण वाहन से सलामी गार्ड का अवलोकन किया जाएगा। सुबह 9:00 बजे राष्ट्रगीत के बाद 9:03 बजे प्रभारी मंत्री द्वारा ध्वजारोहण एवं सलामी गार्ड द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी जाएगी। परेड, संबोधन और पुरस्कार वितरण ध्वजारोहण के बाद समीक्षा क्रम में परेड आगे बढ़ेगा। सुबह 9:10 बजे प्रभारी मंत्री का संबोधन होगा। इसके बाद 9:20 बजे परेड, 9:23 बजे वाद्य संगीत प्रतियोगिता तथा 9:27 बजे भामाशाह सम्मान के लिए पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम निर्धारित है। सुबह 9:30 बजे राष्ट्रगीत और 9:33 बजे राष्ट्रगान होगा। इसके बाद 9:35 बजे फर्स्ट इन कमांड की ओर से परेड समाप्ति के लिए मुख्य अतिथि से आदेश लिया जाएगा। कार्यक्रम के अगले चरण में सुबह 9:45 बजे प्रभारी मंत्री द्वारा महादलित टोला, दानी बिगहा, वार्ड नंबर-02 में ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया है। शहर में अलग-अलग स्थानों पर ध्वजारोहण जिला प्रशासन की दूसरी मिनट-टू-मिनट रूपरेखा के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के दिन जिला पदाधिकारी के आवास पर सुबह 8:15 बजे कार्यक्रम होगा। इसके बाद सुबह 9:00 बजे गांधी मैदान, 9:40 बजे समाहरणालय परिसर में माल्यार्पण तथा 9:45 बजे समाहरणालय में ध्वजारोहण निर्धारित है। सुबह 10:05 बजे डीआरडीए कार्यालय और 10:10 बजे अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम होगा। इसके बाद 10:20 से 10:40 बजे तक महादलित टोला में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सुबह 10:50 बजे आरक्षी केंद्र, औरंगाबाद में कार्यक्रम होगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर प्रशासन ने सभी कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की तैयारी की है। गांधी मैदान में मुख्य समारोह के दौरान परेड, सांस्कृतिक एवं सम्मान कार्यक्रमों के साथ देशभक्ति का माहौल देखने को मिलेगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *