औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के कथरुआ में शुक्रवार की शाम डॉ. आसित रंजन के अस्पताल के पीछे नाले से एक अज्ञात युवक का शव मिला। नाले में शव देख स्थानीय लोगों ने तत्काल नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की। नाले में पानी कमर से अधिक होने के कारण पुलिस को शव निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। उसने टी-शर्ट और लोअर पहन रखा था। शव का चेहरा पानी की तरफ था। दो-तीन दिन से पानी में पड़े रहने के कारण शव काफी सड़ चुका था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस शव मिलने की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। कुछ स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि युवक की कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव को नाले में फेंका गया हो सकता है। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी आशंका की पुष्टि नहीं की है और सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पहचान के लिए सोशल मीडिया का लिया जा रहा सहारा पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए उसकी तस्वीर आसपास के विभिन्न थानों को भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी तस्वीर प्रसारित कर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक कौन है, वह कथरुआ कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक पुलिस अभिरक्षा में रखा जाएगा। इस दौरान पहचान होने पर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पहचान नहीं होने की स्थिति में सरकारी प्रावधान के तहत पुलिस द्वारा शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के कथरुआ में शुक्रवार की शाम डॉ. आसित रंजन के अस्पताल के पीछे नाले से एक अज्ञात युवक का शव मिला। नाले में शव देख स्थानीय लोगों ने तत्काल नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की। नाले में पानी कमर से अधिक होने के कारण पुलिस को शव निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है। उसने टी-शर्ट और लोअर पहन रखा था। शव का चेहरा पानी की तरफ था। दो-तीन दिन से पानी में पड़े रहने के कारण शव काफी सड़ चुका था और उससे तेज दुर्गंध आ रही थी। मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस शव मिलने की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। कुछ स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि युवक की कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव को नाले में फेंका गया हो सकता है। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी आशंका की पुष्टि नहीं की है और सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
पहचान के लिए सोशल मीडिया का लिया जा रहा सहारा पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए उसकी तस्वीर आसपास के विभिन्न थानों को भेजने की प्रक्रिया में जुटी है। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी तस्वीर प्रसारित कर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक कौन है, वह कथरुआ कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक पुलिस अभिरक्षा में रखा जाएगा। इस दौरान पहचान होने पर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पहचान नहीं होने की स्थिति में सरकारी प्रावधान के तहत पुलिस द्वारा शव का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।

